Coronavirus Mock Drill: कोरोना के खिलाफ जंग के लिए कितने तैयार हैं हम, देश भर में की जा रही मॉक ड्रिल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड मॉक ड्रिल की समीक्षा के लिए सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए कि देश में कोविड की वृद्धि नहीं हुई है, पीएम मोदी ने हमें सावधान रहने के लिए कहा है
चीन और कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है. भारत में भी खतरा मंडराने लगा है. हालांकि कोरोना के खिलाफ जंग के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कमर कस ली है. अगर कोरोना की स्थिति बिगड़ती है, तो देशभर के अस्पतालों में तैयारियां कैसी हैं, इसको लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है. देश भर के विभिन्न अस्पतालों से तस्वीरें भी आने लगी हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मॉक ड्रिल की समीक्षा की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड मॉक ड्रिल की समीक्षा के लिए सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए कि देश में कोविड की वृद्धि नहीं हुई है, पीएम मोदी ने हमें सावधान रहने के लिए कहा है. सरकार भी तैयारी कर रही है, अगर सभी कोविड मामले बढ़ते हैं. लोगों को उचित इलाज मिले यह सुनिश्चित करने के लिए आज देश के सभी कोविड अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है.
क्या है मॉक ड्रिल, क्यों है जरूरी
मॉक ड्रिल एक ऐसा परिदृश्य है, जिसमें भाग लेने वाले ठीक उसी तरह अभ्यास करते हैं कि आपता या आपातकाल के दौरान कैसे प्रतिक्रिया देंगे. कोरोना के बढ़ते खतरे की आशंका के बीच देशभर में मॉड ड्रिल किया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली जा रही है. अगर कोरोना को लेकर हालात खराब होते हैं, तो अस्पतालों में क्या तैयारियां हैं. यह पहली बार नहीं किया जा रहा है, बल्कि इससे पहले भी कई मौकों पर इसका आयोजन किया जाता रहा है.
Delhi | Union Health Minister Mansukh Mandaviya visits Safdarjung Hospital to review Covid Mock drill.
Mock drills are being conducted today across the country at all COVID hospitals. pic.twitter.com/4OrorSZyCu
— ANI (@ANI) December 27, 2022
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 157 नये मामले
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 157 नये मामले सामने आये हैं. जिसके बाद संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,77,459 पर पहुंच गई है, जबकि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 3,421 रह गई है.
देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,696 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, मृतक संख्या बढ़कर 5,30,696 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 49,464 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई. देश में अभी तक कुल 4,41,43,342 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










