ePaper

देश के 9 राज्यों में कोरोना के 50 फीसदी से ज्यादा मरीज, आपके राज्य में कितने, देखें पूरा लेखा-जोखा

Updated at : 19 Apr 2020 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
देश के 9 राज्यों में कोरोना के 50 फीसदी से ज्यादा मरीज, आपके राज्य में कितने, देखें पूरा लेखा-जोखा

coronavirus india update: स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना ने भारत के 56 फीसदी जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है, लेकिन खास बात यह है कि इसमें से देश के 9 राज्यों के 15 जिलों में कोरोना के 50 फीसदी से ज्यादा मरीज हैं. सोमवार से लॉकडाउन के दौरान देश के कुछ क्षेत्रों में छूट मिलने वाली है, ऐसे में ये डेटा काम आ सकते हैं

विज्ञापन

भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,334 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है. हालांकि कोरोना वायरस के मरीजों के आंकड़ों को गौर से देखें तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. भले ही कोरोना के मामले थम नहीं रहे मगर राहत की बात ये है कोरोना संक्रमण का प्रसार पर थोड़ा ब्रेक लगा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना ने भारत के 56 फीसदी जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है, लेकिन खास बात यह है कि इसमें से देश के 9 राज्यों के 15 जिलों में कोरोना के 50 फीसदी से ज्यादा मरीज हैं. बता दें कि देश में रविवार सुबह तक कोरोना के कुल मामले 15172 हैं जबकि इनमें से 507 लोगों की मौत हो चुकी है.

Also Read: IRCTC News: 3 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी ट्रेन-प्लेन चलना मुश्किल, पीएम मोदी लेंगे अंतिम फैसला!

सोमवार से लॉकडाउन के दौरान देश के कुछ क्षेत्रों में छूट मिलने वाली है, ऐसे में ये डेटा काम आ सकते हैं.आंकड़ों से ये भी पता चलता है कि लगभग एक तिहाई कोरोना के मरीज पांच जिले- मुंबई, इंदौर, जयपुर, पुणे और अहमदाबाद में हैं.स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना ने भारत के 56 फीसदी जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है, लेकिन खास बात यह है कि इसमें से देश के 9 राज्यों के 15 जिलों में कोरोना के 50 फीसदी से ज्यादा मरीज हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया कि अब तक 4 हज़ार से ज़्यादा मामला तबलीगी जमात से जुड़े हैं और इसके 40 हज़ार से ज़्यादा लोगों को क्वारेंटीन किया गया है.

Also Read: COVID-19: देश के 15 जिलों में है कोरोना के 50 फीसदी से ज्यादा मरीज, 30 फीसदी मरीज तबलीगी जमात से

फिलहाल मरने वालों का फीसद 3.3 है. कोरोना से मरने वालों के आंकड़े में 83 फीसदी मामलों में मरने वालों को पहले से भी बीमारी की बात सामने आई है. शनिवार को ठीक होने वालों का फीसदी 13.85 रहा, वहीं, शुक्रवार को 13.06, गुरुवार को 12.02 बुधवार को 11.41 और मंगलवार को ये 9.99 फीसद था. नाउम्मीदी के बीच ऐसे आंकड़े भी हैं जो उम्मीद पैदा करते हैं और मई के दूसरे हफ्ते तक देश में कोरोना की सही तस्वीर सामने आ पाएगी. पर फिलहाल हर स्तर पर कोरोना को हराने की जंग जारी है.

आइए देखते हैं कि भारत के किस राज्य में कोरोना के कितने केस हैं, कितने ठीक हो चुके हैं और कहां कितनी मौत हुई है. देखें पूरी सूची.

राज्यकुल मामलेडिस्चार्ज/माइग्रेटेडमौत
1आंध्र प्रदेश6034215
2अंडमान निकोबार14110
3अरुणाचल प्रदेश100
4असम35121
5बिहार86372
6चंडीगढ़23100
7छत्तीसगढ़36240
8दिल्ली18937242
9गोवा760
10गुजरात13769353
11हरियाणा225433
12हिमाचल प्रदेश39161
13जम्मू-कश्मीर341515
14झारखंड3402
15कर्नाटक38410414
16केरल4002573
17लद्दाख18140
18मध्य प्रदेश140712770
19महाराष्ट्र3651365211
20मणिपुर210
21मेघालय1101
22मिजोरम100
23ओडिशा61241
24पुदुचेरी730
25पंजाब2022713
26राजस्थान135118311
27तमिलनाडु“1372″36515
28तेलंगाना80918618
29त्रिपुरा210
30उत्तराखंड4290
31उत्तर प्रदेश9698614
32पश्चिम बंगाल3106212
कुल COVID-19 मरीज“15712″“2231″507
विज्ञापन
Utpal Kant

लेखक के बारे में

By Utpal Kant

Utpal Kant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन