Coronavirus India News Update: हिमाचल प्रदेश में 818 नए मामले, दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 7 जून से 50 फीसद क्षमता के साथ आम जनता के लिए फिर से शुरू होंगी
Coronavirus India Live Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,20,529 नये मामले सामने आये हैं. लगभग दो महीने बाद देश में कोरोना सक्रमण के मामलों में इतनी बड़ी गिरावट आयी है. हालांकि मौत का आंकड़ा फिर से तीन हजार के पार हो गया. इससे पहले कुछ दिनों कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत की संख्या तीन हजार से कम थी. इधर केरल में कोरोना संक्रमण में कमी लाने के लिए पांच जुन से नौ जून तक लॉकडाउन में और सख्ती लाने के बात कही गयी है. तमिलनाडु में भी 14 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. कोरोना से संबंधित तमाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ…
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 818 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 818 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 1,102 लोग डिस्चार्ज हुए और 19 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई. जबकि, सक्रिय मामले 9,484 दर्ज हुए है.
दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 7 जून से 50 फीसद क्षमता के साथ आम जनता के लिए फिर से शुरू होंगी
दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 7 जून से 50 फीसद क्षमता के साथ आम जनता के लिए फिर से शुरू होंगी. दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को उपलब्ध ट्रेनों में से केवल 50 फीसद ट्रेनों को अलग-अलग लाइनों पर लगभग 5-15 मिनट के अंतराल के साथ चलाया जाएगा.
मणिपुर में 9,016 सक्रिय मामले
मणिपुर में कोरोना के 717 नए मामले, 9 मौतें और 740 रिकवरी दर्ज की गई है. वहीं, प्रदेश में सक्रिय मामले 9,016 और रिकवरी रेट 81.82% है.
आंध्र प्रदेश में 80 मौतें
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,373 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस अवधि में 80 मौतें और 15,958 रिकवरी दर्ज की गई है. जबकि, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,28,108 है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 414 नए मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंट��� में कोरोना के 414 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 1,683 लोग डिस्चार्ज हुए और 60 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, पॉजिटिविटी दर घटकर अब 0.53 प्रतिशत हो गई है.
यूपी में रिकवरी रेट 97.6%
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब घटकर 19,438 हो गई है. वहीं, रिकवरी दर प्रदेश में 97.6% हो गया है. कल 120 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई और प्रदेश में 3,09,017 सैंपल की जांच की गई.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए