ePaper

देश में कोरोना संक्रमण की संख्या में अब तक का सबसे तेज उछाल, आपके राज्य में कितने, देखें पूरी सूची

Updated at : 20 May 2020 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
देश में कोरोना संक्रमण की संख्या में अब तक का सबसे तेज उछाल, आपके राज्य में कितने, देखें पूरी सूची

भारत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. देश में पिछले 24 घंटों में 5,611 नये कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं. ये नये मामले अबतक एक दिन में आने वाले मामलों की सबसे बड़ी संख्या है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों 140 लोगों की मौत हुई है.

विज्ञापन

भारत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. देश में पिछले 24 घंटों में 5,611 नये कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं. ये नये मामले अबतक एक दिन में आने वाले मामलों की सबसे बड़ी संख्या है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों 140 लोगों की मौत हुई है. देश में अब कुल 106750 मामलों में 61149 सक्रिय मामले है और 3303 लोगों की मौत हुई है. लगातार तीसरे दिन महाराष्ट्र में 2,000 से अधिक मामले सामने आये हैं. हालांकि भारत में मृत्यु दर 3 फीसदी है.

Also Read: कोरोनावायरस टेस्टिंग में भारत दुनिया के मुकाबले काफी पीछे, जानें- बिहार और झारखंड का हाल

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 76 मौतें हुई हैं. कुल कोरोना वायरस मामलों में कम से कम 39 फीसदी या 42,298 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. भारत में लॉकडाउन के चौथे चरण में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि जारी रही. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात में पिछले 24 घंटों में तेजी से मामले बढे हैं. लॉकडाउन 4 में कई राज्यों में ढील दी गई है और ऐसे में विशेषज्ञ मरीजों की संख्या में और बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहे हैं.

Also Read: अमेरिका में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक होना गर्व की बात: डोनाल्ड ट्रंप
क्‍यों बढ़ रहे कोरोना वायरस के मरीज

कोविड-19 के नये मामलों के पीछे भारत की बढ़ी टेस्टिंग क्षमता भी है. भारत रोज जांच की संख्‍या बढ़ा रहा है. अब यह संख्‍या रोजाना एक लाख के पार हो गई है. विशेषज्ञ यह बात पहले से कहते आ रहे हैं कि जितनी ज्‍यादा टेस्टिंग होगी, उतने ज्‍यादा मामले सामने आएंगे. इसके अलावा नये मेमले तेजी से बढ़ने के पीछे लॉकडाउन में दी गई छूट भी एक बड़ी वजह है. पिछले कुछ दिनों से बड़े पैमाने पर लोगों की आवाजाही हुई है. प्रवासी मजदूर अपने राज्‍य पहुंच रहे हैं. इससे नयी आबादी में कोरोना वायरस फैला है .

किस राज्य में कितने मामले, देखें सूची                                                       

राज्यपॉजिटिव केस (डिस्चार्जमौत
1अंडमान निकोबार33330
2आंध्र प्रदेश2532162152
3अरुणाचल प्रदेश110
4असम142414
5बिहार14985349
6चंडीगढ़200573
7छत्तीसगढ़101590
8दादरा एवं नगर हवेली110
9दिल्ली105544750168
10गोवा4670
11गुजरात121405043719
12हरियाणा96462714
13हिमाचल प्रदेश92473
14जम्मू-कश्मीर131765317
15झारखंड2311273
16कर्नाटक139754440
17केरल6424974
18लद्दाख43430
19मध्य प्रदेश54652630258
20महाराष्ट्र3713696391325
21मणिपुर920
22मेघालय13121
23मिजोरम110
24ओडिशा9782785
25पुदुचेरी1891
26पंजाब2002164238
27राजस्थान58453337143
28तमिलनाडु12448483584
29तेलंगाना1634101038
30त्रिपुरा1731160
31उत्तराखंड111521
32उत्तर प्रदेश49262918123
33पश्चिम बंगाल29611074250
कुल106750*422983303

*सोर्स : केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय की वेबसाइट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन