Research on Covid-19 Virus: खतरनाक है कोरोना का यह रूप, धीरे-धीरे यूं जाती है जान

Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Apr 2020 12:47 PM

विज्ञापन

research on covid-19 virus: चीन (Coronavirus in chins) के वुहान (wuhan coronavirus) से पूरी दुनिया में फैले नोवल कोरोना वायरस (covid-19 in india) ने सबको परेशान करके रख दिया है. यदि आपको याद हो तो दिसंबर 2019 में चीन के हुबेई प्रांत के वुहान में इसका पहला केस सामने आया था जिसके बाद शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह इतना भयावह रूप ले सकता है.

विज्ञापन

research on covid-19 virus: चीन के वुहान से पूरी दुनिया में फैले नोवल कोरोना वायरस (covid-19 in india) ने सबको परेशान करके रख दिया है. यदि आपको याद हो तो दिसंबर 2019 में चीन के हुबेई प्रांत के वुहान में इसका पहला केस सामने आया था जिसके बाद शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह इतना भयावह रूप ले सकता है. इतना ही नहीं, यह जानलेवा वायरस खुद में लगातार बदलाव कर रहा है और अबतक 10 अलग-अलग अवतार कर चुका है. इसी में इसका एक रूप है A2a।…अभी इस वायरस के 11 प्रकार हैं. इस बात का खुलासा एक शोध में हुआ है. शोध से यह बात सामने आयी है कि A2a टाइप वायरस बहुत घातक होता है. यह पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमण फैलाने का काम कर रहा है.

Also Read: Lockdown in Bengal: रात में लोगों को सीमा पार करा रही है बंगाल पुलिस, ऐसे हुआ खुलासा

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जिनोमिक्स, कल्याणी बंगाल (NIBG) के एक शोध से यह जानकारी निकलकर सामने आयी है कि A2a वायरस अन्य वायरस की तुलना में खतरनाक है जो पूरी दुनिया में फैल गया है. निधान विस्वास और प्रथा मजूमदार की यह रिसर्च इंडिनय जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में जल्द ही प्रकाशित की जाएगी. शोध के बाद यह बात सामने आयी है कि A2a वायरस काफी घातक है जो मनुष्यों के फेफड़े में बड़े पैमाने पर घुसपैठ कर सकता है और नुकसान पहुंचा सकता है.

Also Read: Coronavirus in Bengal: बंगाल का हाल बेहाल,डॉक्टर की मौत, पाये गये थे कोरोना पॉजिटिव, चार जिले रेड जोन में

पिछले SARSCoV वायरस की बात करें तो इसने दस साल पहले 800 लोगों की जान ली थी. यही नहीं इसने 8 हजार से ज्यादा लोगों को संक्रमित भी किया था. उसने भी मनुष्यों के फेफड़े में घुसपैठ की क्षमता विकसित कर ली थी. हालांकि उसकी क्षमता थोड़ी कम थी. या यूं कहें कि SARSCoV वायरस की क्षमता A2a वायरस जितना नहीं थी. शोध के मुताबिक, A2a वायरस का तेजी से प्रसार होता है. कोविड-19 का यह टाइप पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है और लोगों की जान ले रहा है.

विस्वास और मजूमदार के रिसर्च की बात ये बात कही जा रही है कि इससे कोरोना के लिए वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को मदद मिल सकती है. शोध की मानें तो, पिछले 4 महीने में कोविड-19 वायरस के 10 प्रकार अपने पुराने ‘O’ टाइप के नजर आ रहे थे. इसके बाद मार्च के आखिरी सप्ताह से A2a ने पुराने वायरस की जगह लेनी शुरू की और पूरी दुनिया में तबाही मचाने लगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola