ePaper

देश में ओमिकॉन के 1700 केस, ये राज्य बढ़ा रहे हैं टेंशन, 24 घंटे में कोरोना के 33,750 नए मामले

Updated at : 03 Jan 2022 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
देश में ओमिकॉन के 1700 केस, ये राज्य बढ़ा रहे हैं टेंशन, 24 घंटे में कोरोना के 33,750 नए मामले

New Delhi: A worker pastes a sticker on a wall of a COVID-19 facility at Commonwealth Games Village in view of the rising Omicron cases in New Delhi, Wednesday, Dec. 22, 2021. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI12_22_2021_000059B)

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय बताया कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 510 मामले सामने आए और इसके बाद दिल्ली में 351, केरल में 156, गुजरात में 136, तमिलनाडु में 121 और राजस्थान में 120 मामले सामने आए.

विज्ञापन

भारत में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिकॉन’ के 1700 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 639 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं. ये मामले 23 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इस बाबत जानकारी दी है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय बताया कि महाराष्ट्र में ‘ओमिकॉन‘ के सबसे अधिक 510 मामले सामने आए और इसके बाद दिल्ली में 351, केरल में 156, गुजरात में 136, तमिलनाडु में 121 और राजस्थान में 120 मामले सामने आए. आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 33,750 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,49,22,882 हो गई है. 123 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,81,893 हो गई है.

वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,582 हो गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.42 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 22,781 की वृद्धि दर्ज की गई है. आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.20 प्रतिशत है. संक्रमण की दैनिक दर 3.84 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.68 प्रतिशत दर्ज की गई. देश में अभी तक कुल 3,42,95,407 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है.

राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी वैक्सीन की 145.68 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

Also Read: Omicron Coronavirus LIVE Updates: बच्चों का वैक्सीनेशन जारी, पिछले 24 घंटों में 33,750 नये कोरोना केस

देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 123 मामले सामने आए हैं, उनमें से 78 मामले केरल के और नौ मामले महाराष्ट्र के हैं. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,81,893 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,542 लोग, केरल के 48,113 लोग, कर्नाटक के 38,346 लोग, तमिलनाडु के 36,790 लोग, दिल्ली के 25,109 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,916 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,781 लोग थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola