Omicron Coronavirus LIVE Updates: ओमिक्रॉन की वजह से दिल्ली में 10-15 दिनों में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं
Ahmedabad: Health workers administer COVID-19 vaccine to teenagers in Ahmedabad, Monday, Jan. 3, 2022. Vaccination for teenagers between 15 and 18 age group in India began on Monday. (PTI Photo)(PTI01_03_2022_000029B)
Coronavirus in India : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है , साथ ही नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी ज्यादा ही आ रहे हैं. इन सबके बीच देश में 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन आज से शुरू हो गया है. कोरोना और नये वैरिएंट ओमिक्रॉन से जुड़ी हर खबर जानें यहां…
केरल में एक दिन में मिले 2,560 कोरोना संक्रमित
केरल सरकार ने आज मिले कोरोना संक्रमितों के आंकड़े जारी कर दिए हैं. केरल में आज 2,560 नए मामले मिले हैं जबकि 30 लोगों की मौत हुई है. वहीं, 2,150 मरीज ठीक भी हुए हैं.फिलहाल राज्य में सक्रिय मामले 19,359 है वहीं, मरने वालों की कुल संख्या 48,184 हो गई है.
कोवैक्सीन की शेल्फ लाइफ अब 12 महीने
भारत सरकार ने एएनआई को जानकारी दी है कि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने कोवैक्सिन की शेल्फ लाइफ को 9 महीने से बढ़ाकर 12 महीने करने की मंजूरी दे दी है. बता दें इससे पहले भी पिछले साल यानी 22 फरवरी 2021 को कोविशील्ड की शेल्फ लाइफ को 6 महीने से बढ़ाकर 9 महीने कर दिया गया था.
एक्सपायर्ड वैक्सीन की बात गलत
भारत सरकार ने कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत एक्सपायर्ड वैक्सीन लगाए जाने वाली खबरों का खंडन करते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया है कि भारत में इसके राष्ट्रीय COVID-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत एक्सपायर्ड टीके लगाए जा रहे हैं, जो गलत और भ्रामक हैं और अधूरी जानकारी पर आधारित हैं.
महाराष्ट्र में COVID स्थिति की समीक्षा कल
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोली ने आज कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार कल यानी मंगलवार को पुणे में COVID स्थिति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. पुणे में स्कूलों के संबंध में नए प्रतिबंधों पर निर्णय इस बैठक में लिया जा सकता है.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जब से कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन आया है तब से दिल्ली में 10-15 दिनों में तेज़ी से मामले बढ़ रहे हैं. लोगों में बहुत मामूली लक्षण है. मामले बढ़ रहे हैं लेकिन लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ रहे हैं। पिछले 2 दिन में 84% मामले ओमिक्रोन के थे. उन्होंने कहा कि अब जो मामले सामने आ रहे हैं वह ओमिक्रोन के मामले हैं। दिल्ली में बहुत कम लोग गंभीर रूप से बीमार है। दिल्ली में अभी स्थिति ठीक है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए