Viral VIDEO : कोरोना वायरस का खौफ, 6 हजार मुर्गियों को किया जिंदा दफन
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Mar 2020 9:18 PM
कोरोना वायरस से डर के कारण इसके बाजार में भारी मंदी आयी और अब इसकी कीमत केवल 5 से 10 रुपये किलो रह गये हैं. इसी से दुखी होकर उन्होंने अपने फार्म की 6000 मुर्गियों को जिंदा दफन करने का फैसला किया.
नयी दिल्ली : कोरोना वायरस से पूरी दुनिया दहशत में है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. अब तक इससे दुनिया भर में 4,600 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है. इस बीच कर्नाटक से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है.
खबर है कि कोरोना वायरस के डर से कर्नाटक में एक किसान ने लगभग 6 हजार मुर्गियों को जिंदा दफन कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के बेलागवी और कोलार जिले के मुर्गी पालक किसान ने अपने फार्म की 6000 हजार मुर्गियों को जिंदा दफन कर दिया. पोल्ट्री फार्म चलाने वाले किसान नजीर अहमद मकंदर ने बताया कि पहले मुर्गियां 50 से 70 रुपये बिक रही थीं, लेकिन कोरोना वायरस से डर के कारण इसके बाजार में भारी मंदी आयी और अब इसकी कीमत केवल 5 से 10 रुपये किलो रह गये हैं. इसी से दुखी होकर उन्होंने अपने फार्म की 6000 मुर्गियों को जिंदा दफन करने का फैसला किया.
A dejected farmer Nazeer Makandar from Lolasoora village in #Gokak, #Belagavi decided to bury #chicken from his #poultry farm, following steep fall in price due to #CoronavirusOutbreak. @DeccanHerald @CMofKarnataka @mani1972ias #Coronavid19
— Niranjan Kaggere (@nkaggere) March 10, 2020
Nazeer Makandar pic.twitter.com/OExEPM39ay
उन्होंने मुर्गियों को दफन करते हुए वीडियो भी बनाया, जो इस समय सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि कोरोना वायरस के फैलने के बाद से ऐसी अफवाहें सामने आ रही हैं चिकन खाने से भी कोरोना वायरस के फैलने का खतरा रहता है.
मालूम हो कोविड-19 संक्रमण अब दुनिया के 115 देशों में फैल चुका है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे महामारी घोषित किया है. चीन के बाद, कोरोना वायरस का सबसे बुरा असर इटली (12,462 मामले, 827 मौत), ईरान (10,000 मामले, 429 मौत), दक्षिण कोरिया (7,869 मामले, 66 मौत) और फ्रांस (2,281 मामले, 48 मौत) पर पड़ा है.
क्यूबा और जमैका में भी कोरोना वायरस संक्रमण के पहले मामले सामने आए है. अल्जीरिया में इस वायरस के कारण मौत का पहला मामला सामने आया है और देश में इस संक्रमण के 24 मामले दर्ज किए गए हैं. पोलैंड में भी कोरोना वायरस के कारण पहली मौत हुई और देश में अब तक संक्रमण के 46 अन्य मामले सामने आए हैं.
एशिया में इस वायरस के 90,765 मामले (3,253 मौत), यूरोप में 22,969 मामले (947 मौत), पश्चिम एशिया में 9,880 मामले (364 मौत), अमेरिका और कनाडा में 1300 से अधिक मामले (38 मौत), लातिन अमेरिका और कैरेबिया में 197 मामले (दो मौत), ओशिनिया में 155 मामले (तीन मौत) और अफ्रीका में 130 मामले (दो मौत) दर्ज किए गए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










