Congress President Election: राजस्थान में किचकिच के बाद निगाहें दिग्विजय सिंह पर, केरल से पहुंचे दिल्ली
Gwalior: Senior Congress leader Digvijaya Singh arrives to appear before Gwalior District and Sessions Court in connection with a defamation case, in Gwalior, Saturday, Sept. 24, 2022. The court granted him bail in the case. (PTI Photo)(PTI09_24_2022_000088B)
Congress President Election: दिग्विजय सिंह पहले अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे और संभवत: गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. यहां आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 30 सितंबर तक यानी मंगलवार तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है.
Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कांग्रेस में किचकिच जारी है. राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी घमासान के बीच आज का दिन अहम माना जा रहा है. दरअसल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में हैं और वे आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. आपको बता दें कि एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट आमने सामने हैं. हालांकि गहलोत ने दिल्ली पहुंचकर कहा है कि घर की बातें हैं, हम सब मिलकर इसका हल कर लेंगे.
इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुधवार रात केरल से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. खबरों की मानें तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी एआईसीसी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल भी केरल से दिल्ली आने वाली उसी उड़ान में थे, जिसमें दिग्विजय सिंह सवार थे.
दिग्विजय सिंह और वेणुगोपाल पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग ले रहे थे और यह यात्रा वर्तमान समय में केरल में थे. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दिग्विजय सिंह पहले अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे और संभवत: गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. यहां आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 30 सितंबर तक यानी मंगलवार तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है.
Also Read: Rajasthan Congress: सियासी संकट से घिरे CM अशोक गहलोत आज करेंगे सोनिया से मुलाकात, नोटिस का भी देंगे जवाब
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे यह मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है. पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला होने के कयास लगाये जा रहे थे लेकिन इसके बाद सचिन पायलट को लेकर घमासान छिड़ गया. खबरों की मानें तो, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










