Lok Sabha Election: MP की 12 और राजस्थान की 14 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ सकते हैं नकुल
Congress
Lok Sabha Election: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के वास्ते सोमवार को उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए बैठक की. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और समिति में शामिल कई अन्य नेताओं, संबंधित राज्यों के प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में शिरकत की. बताया जा रहा है कि कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची अगले एक-दो दिन के भीतर जारी हो सकती है.
Lok Sabha Election: सूत्रों के अनुसार कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मध्य प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों के लिए नामों को मंजूरी दे दी है, नकुल नाथ छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
मध्य प्रदेश के अलावा कांग्रेस सीईसी ने राजस्थान की 14 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया. बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को लोकसभा चुनाव का टिकट मिलना तय हो गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि उन्हें जालोर सीट से कांग्रेस टिकट दे सकती है.
8 मार्च को कांग्रेस से पहली सूची जारी की थी
कांग्रेस ने गत शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे. राहुल गांधी एक बार फिर केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे. सीईसी ने लोकसभा चुनाव के लिए गत गुरुवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों की 39 सीट के लिये उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई थी. सीईसी की बैठक में राज्य के लिए गठित विभिन्न स्कीनिंग कमेटी द्वारा भेजे गए नामों में से उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जाती है.
Also Read: देशभर में CAA लागू, चुनाव से पहले मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक, जानें किन्हें मिलेगी नागरिकता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










