यूपी विधानसभा में बोले सीएम योगी- सपा के व्यवहार को देखकर तो गिरगिट भी शर्मिंदा हो जाए

Published by :Amitabh Kumar
Published at :30 Apr 2026 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
UP Legislative Assembly News

यूपी विधानसभा की खबर (Photo: PTI)

विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्हें महिला विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन महिला सशक्तिकरण में सबसे बड़ी बाधा है, जबकि उनकी सरकार महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

महिला आरक्षण को लेकर गुरुवार (30 अप्रैल) को यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सत्र पूरी तरह आधी आबादी यानी महिलाओं को समर्पित है. उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है. सीएम योगी ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी मानसिकता महिला विरोधी रही है, इसलिए इन्होंने संसद में भी इसका विरोध किया था. उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह पार्टी गिरगिट की तरह रंग बदलती रहती है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपके व्यवहार को देखकर तो गिरगिट भी शर्मिंदा हो जाए. जब दिल्ली से लखनऊ आते वक्त आधी आबादी के गुस्से का सामना करना पड़ता है, तभी आप यहां आकर रंग बदल लेते हैं. सीएम योगी ने कहा कि अब ये लोग 33% आरक्षण की बात कर रहे हैं, तो फिर सदन में इसका विरोध क्यों किया था? उन्होंने विपक्ष पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा.

विपक्ष ने छवि सुधारने का अवसर गंवा दिया

सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी ने मीडिया से बात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष किया, और कहा कि इनके पास कालिख मिटाने का अच्छा अवसर था. वे नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक में सहयोग कर अपनी महिला-विरोधी छवि बदल सकते थे, लेकिन उन्होंने यह मौका भी गंवा दिया. अब ये दल लगातार इस मुहिम में लगे हैं कि यह संशोधन और अधिनियम लागू न हो पाए. विपक्ष ने ऐसे प्रयास किए जिनसे प्रदेश और देश में व्यवस्था पर सवाल खड़े हों.

सदन में सपा-कांग्रेस को करेंगे बेनकाब

सीएम ने कहा कि गुरुवार को पूरे दिन इसी विषय पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं को गरिमा, सम्मानजनक स्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण मिल रहा है. नीति-निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बीजेपी और एनडीए निरंतर आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री ने शाहबानो प्रकरण से लेकर अब तक के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा महिलाओं के आरक्षण के मार्ग में बाधक बना रहा है. गुरुवार की चर्चा में सपा, कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और अन्य सहयोगी दलों और उनके महिला-विरोधी चरित्र को पूरी तरह एक्सपोज किया जाएगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola