सीएम विजय ने तिरुचिरापल्ली सीट से दिया इस्तीफा, पेरंबूर सीट से रहेंगे विधायक

Published by :Rajneesh Anand
Published at :10 May 2026 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
CM joseph vijay

सीएम विजय

CM Joseph Vijay : तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने रविवार सुबह पद और गोपनीयता की शपथ ली. चूंकि विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था, इसलिए उन्होंने एक सीट से इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले, विजय ने अपना इस्तीफा सौंप दिया

विज्ञापन

CM Joseph Vijay : तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले जोसेफ विजय ने तिरुचिरापल्ली सीट से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने चेन्नई की पेरंबूर सीट को अपने पास रखा है. यह जानकारी तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय ने दी है.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दो सीट से लड़ा था चुनाव

सीएम जोसेफ विजय ने विधानसभा चुनाव में दो सीट तिरुचिरापल्ली और पेरंबूर से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीट पर वे विजयी रहे थे. नियमानुसार उन्हें एक सीट छोड़नी थी. विजय ने तिरुचिरापल्ली(ईस्ट) सीट को छोड़ा और पेरंबूर सीट अपने पास रखा है. इस सीट पर विजय ने डीएमके के नेता एस इरुदयाराज को 27416 वोटों से हराया था. वहीं पेरंबूर सीट से विजय ने डीएमके के नेता आरडी शेखर को 53715 वोटों से हराया था.

तिरुचिरापल्ली से वीसीके के उम्मीदवार लड़ सकते हैं चुनाव

विजय की पार्टी टीवीके को चुनाव में 108 सीटें मिलीं थीं, जो बहुमत से 10 कम थीं. बहुमत के लिए टीवीके को कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, वीसीके और मुस्लिम लीग जैसी पार्टियों ने समर्थन दिया. वीसीके के पास दो सीटें हैं, लेकिन उसने अपना समर्थन देने में काफी समय लगाया. इस वजह से ऐसी सूचना सामने आई कि वीसीके विजय की पार्टी से कैबिनेट मंत्री का पद और तिरुचिरापल्ली सीट की मांग कर रही है. हालांकि वीसीके इन आरोपों से इनकार कर रही है.

ये भी पढ़ें : जोसेफ विजय की बहन कीर्तना ने कहा-राजनीति के सुपर स्टार बनेंगे थलापति

मदर्स डे पर राहुल गांधी और प्रियंका ने किया सोशल मीडिया पोस्ट-मां पहली शिक्षक और मित्र

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola