ePaper

Chhattisgarh Naxal News: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 5 महिला समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Updated at : 17 Sep 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
Chhattisgarh naxals surrender

12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Chhattisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कुल 18 लाख रुपए के 9 इनामी नक्सलियों समेत समेत 12 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है.

विज्ञापन

Chhattisgarh Naxal News: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर में दो एरिया कमेटी सदस्य सुदरेन नेताम उर्फ सुधाकर (41) और धोबा सलाम उर्फ महेश सलाम समेत 12 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं.

सुदरेन और धोबा के सिर पर था 5-5 लाख का इनाम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुदरेन और धोबा के सिर पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम है. वहीं दो नक्सलियों के सिर पर दो-दो लाख रुपए, तीन नक्सलियों के सिर पर एक-एक लाख रुपए तथा दो नक्सलियों के सिर पर 50-50 हजार रुपए का इनाम है.

नक्सलियों ने क्यों किया आत्मसमर्पण?

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने नक्सल उन्मुलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार शिविर स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के कारण तथा नक्सलियों की अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और उनके शोषण से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है.

आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 50-50 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी

पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया. उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी. अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में कुल 177 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola