ePaper
Live Updates

CBSE Board Class 10th, 12th Exam Result 2020 Date Updates : क्या इस दिन आएगा सीबीएसई का परिणाम, यहां देखें डिटेल

Updated at : 09 Jul 2020 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Board Class 10th, 12th Exam Result 2020 Date Updates : क्या इस दिन आएगा सीबीएसई का परिणाम, यहां देखें डिटेल

CBSE class 12, Class 10 internal assessment, scheme, board result 2020, latest news, Neet exam, neet exam date, jee exam, jee exam date, mhrd : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) द्वारा जारी होने वाली बोर्ड रिजल्ट की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है. 15 जुलाई को देशभर में सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे. छात्र बोर्ड रिजल्ट सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, results.nic.in पर चेक कर सकते हैं. वहीं इस बार सिलेबस कटौती पर हो रहे विवाद पर शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया है. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज एक के बाद एक कई ट्वीट किए और कहा कि सीबीएसई में कम किए गए सिलेबस पर लोग वेबजह की टिप्पणी कर रहे हैं. वहीं सीबीएसई ने अपने एक बयान में कहा है कि बोर्ड का परिणाम इंटर्नल एसेसमेंट प्रकिया के आधार पर जारी किया जाएगा. बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लाइव अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए....

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:22 PM. 9 Jul 2010:22 PM. 9 Jul

फर्जी वेबसाइट के जाल में ना फंसे

सीबीएसई बोर्ड ने स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को फर्जी वेबसाइट के जाल में न फंसने की हिदायत दी है. बोर्ड ने कहा है कि रिजल्ट के लिए सिर्फ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट जाएं दूसरी वेबसाइट से गुमराह न हों.

10:22 PM. 9 Jul 2010:22 PM. 9 Jul

यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे 15 जुलाई को आ जाएंगे. रिजल्ट देखने के लिए छात्र सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, results.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

10:22 PM. 9 Jul 2010:22 PM. 9 Jul

इंटरनल असेसमेंट के आधार पर हो रही है परीक्षाओं की घोषणा

इस साल कोरोना संकट की वजह से बोर्ड की परीक्षाएं पूरी नहीं हो पाई हैं. लिहाजा बिना परीक्षा पूरी कराए ही छात्रों को इन्टरनल असेसमेंट के आधार पर अंक देकर नतीजे घोषित किये जाएंगे.

10:22 PM. 9 Jul 2010:22 PM. 9 Jul

सीबीएसई के सिलेबस को लेकर क्या कहा शिक्षा मंत्री ने

सीबीएसई के सिलेबस को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा,‘‘ जैसा कि सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों को एनसीईआरटी वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर का पालन करने की सलाह दी गई है, और उक्त सभी टॉपिक्स को उसके तहत लाया गया है. कोविड-19 महामारी के कारण उठाया गया यह एक बार का कदम है.’’

10:22 PM. 9 Jul 2010:22 PM. 9 Jul

यहां जारी होगा सीबीएसई का रिजल्ट

सीबीएसई यह नतीजे जहां केवल अपने ऑफिशियल साईट cbseresults.nic.in पर घोषित करेगा वहीँ रिजल्ट से सम्बंधित सूचना cbse.nic.in पर जारी करेगा. इसलिए किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को समय-समय पर बोर्ड की ऑफिशियल साईट को चेक करते रहना चाहिए.

10:22 PM. 9 Jul 2010:22 PM. 9 Jul

राजस्थान बोर्ड करेगा पाठ्यक्रम में कटौती

सीबीएसई यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)के नक्शेकदम पर चलते हुए राजस्थान बोर्ड (RSCERT) वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यक्रम को कम करने की योजना बना रहा है.

10:22 PM. 9 Jul 2010:22 PM. 9 Jul

कुछ ऐसे थे बोर्ड के पिछले साल के नतीजे

पिछले साल सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 83.4% और 10वीं कक्षा का रिजल्ट 91.1% रहा था. 12वीं कक्षा में हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा दो ऐसी छात्राएं थी जिन्होंने 500 अंकों में से 499 अंक हासिल किया था. जबकि 10वीं कक्षा में 13 ऐसे छात्र थे जिन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किया था.

10:22 PM. 9 Jul 2010:22 PM. 9 Jul

क्या इस दिन आएगा सीबीएसई का परिणाम, जाने क्या है सच्चाई

छात्रों के बीच ये खबर वायरल हो रही है कि सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 11 जुलाई को जारी किया जाएगा. वहीं 10वीं कक्षा के नतीजे 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे. दरअसल सोशल मीडिया पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर एक फेक नोटिस शेयर किया जा रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि 10वीं क्लास का रिजल्ट 11 जुलाई और 12वीं क्लास का रिजल्ट 13 जुलाई को जारी किया जाएगा. बोर्ड के अनुसार परीक्षाओं का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा.

10:22 PM. 9 Jul 2010:22 PM. 9 Jul

सीबीएसई की ओर से सिलेबस से कुछ टॉपिक्स हटाए जाने के मनगढ़ंत बातों पर ये कहा शिक्षा मंत्री ने

केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीबीएसई के पाठ्यक्रम से कुछ टॉपिक्स हटाये जाने को लेकर मनगढ़ंत टिप्पणियां कर गलत विमर्श का प्रसार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इन टिप्पणियों के साथ समस्या यह है कि वे गलत विमर्श को फैलाने के लिए चुनिंदा विषयों को जोड़कर सनसनीखेज बना रहे हैं.

10:22 PM. 9 Jul 2010:22 PM. 9 Jul

पिछले एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट के परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार होगा रिजल्ट

बोर्ड की ओर से ये भी सूचित किया गया कि बचे हुए पेपर्स ( pending papers) का रिजल्ट स्टूडेंट के पिछले एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट के परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार किया जाएगा. बोर्ड कक्षा 10 की पेंडिग परीक्षा आयोजित नहीं करेगा.

10:22 PM. 9 Jul 2010:22 PM. 9 Jul

लगभग 18 लाख छात्र कर रहें हैं बोर्ड परीक्षा का इंतजार

इस साल, उत्तर पुस्तिकाएं 3,000 नामित स्कूलों से योग्य मूल्यांकनकर्ताओं के घरों में भेजी गईं, जिन्हें उन्होंने अपने घरों से चेक किया. करीब 173 विषयों की लगभग 1.5 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन (evaluation) के लिए भेजा गया. लगभग 18 लाख छात्र कक्षा 10 और 12 लाख कक्षा 12 के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं.

2:32 PM. 9 Jul 202:32 PM. 9 Jul

नीट और जेईई के सिलेबस भी होंगे कम?

कोरोना संकट को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि इस बार जेईई ओर नीट की सिलेबस में कटौती होगी. इससे पहले सीबीएसई की सिलेबस में कटौती हो चुका है. बता दें कि इस बार सितंबर में जेईई और नीट का एग्जाम होगा.

2:32 PM. 9 Jul 202:32 PM. 9 Jul

सीबीएसई ने दी ये सुविधा

कोरोनावयरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण देश में पठन पाठन का कार्य पूरी तरह से रूक गया है. कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से हो रही हैं, स्कूल कॉलेज बंद है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशान ने 9 जून को कहा था कि मंत्रालय 2020-21 शैक्षणिक वर्ष के लिए पाठ्यक्रम और निर्देशात्मक घंटों में कमी के विकल्प पर विचार कर रहा है.

2:32 PM. 9 Jul 202:32 PM. 9 Jul

30 फीसदी सिलेबस कटोती

सीबीएसई ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शैक्षणिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए कक्षा 9 से 12 के लिए 30 प्रतिशत तक सिलेबस को तर्कसंगत बनाया है. बोर्ड ने इसको लेकर वेबसाइट पर शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 9-12 के लिए कम (संशोधित) पाठ्यक्रम जारी किया है

2:32 PM. 9 Jul 202:32 PM. 9 Jul

दो मार्कशीट मिलेंगे

कोरोना संकट को देखते हुए सीबीएसई ने एक आदेश में कहा हे कि इस बार छात्रों को मार्कशीट ऑनलाइन और हार्ड कॉपी दोनों दिया जाएगा. छात्र रिजल्ट के बाद तत्कालीन तौर पर सॉफ्ट कॉपी ले सकते हैं, जबकि स्कूल खुलने के बाद हार्ड कॉपी ले सकते हैं.

1:34 PM. 9 Jul 201:34 PM. 9 Jul

बेवजह का विवाद खड़ा किया जा रहा- निशंक

सीबीएसई द्वारा सिलेबस कटॉती किए जाने के बाद उपजे बवाल पर शिक्षा मंत्री ने बयान दिया है. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज एक के बाद एक कई ट्वीट किए और कहा कि सीबीएसई में कम किए गए सिलेबस पर लोग वेबजह की टिप्पणी कर रहे हैं.

1:34 PM. 9 Jul 201:34 PM. 9 Jul

आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा

सीबीएसई बोर्ड ने स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को फर्जी वेबसाइट के जाल में न फंसने की हिदायत दी है. बोर्ड ने कहा है कि रिजल्ट के लिए सिर्फ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट जाएं दूसरी वेबसाइट से गुमराह न हों.

1:34 PM. 9 Jul 201:34 PM. 9 Jul

सीबीएसई ने किया सिलेबस में कटौती

सीबीएसई द्वारा पाठ्यक्रम में की गई कटौती से 12वीं कक्षा कक्षा के छात्रों को अब इस मौजूदा वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था का बदलता स्वरूप, नीति आयोग, जीएसटी जैसे विषय नहीं पढ़ाए जाएंगे. घटाया गया पाठ्यक्रम बोर्ड परीक्षाओं और आतंरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित विषयों का हिस्सा नहीं होगा.

1:34 PM. 9 Jul 201:34 PM. 9 Jul

इसे नहीं किया जाएगा शामिल

सीबीएसई द्वारा स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर्स को सलाह दी गई है कि जिन टॉपिक्स को पाठ्यक्रम से हटाया गया है, उन्हें भी स्टूडेंट्स को एक बार पढ़ाया जाए. लेकिन एक बयान के मुताबिक, ”हटाया गया पाठ्यक्रम इंटरनल असेसमेंट और बोर्ड की परीक्षाओं का हिस्सा नहीं होगा.”

1:34 PM. 9 Jul 201:34 PM. 9 Jul

यहां देखें अपना रिजल्ट

छात्र बोर्ड रिजल्ट सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, results.nic.in पर चेक कर सकते हैं. बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा है कि छात्र और अभिभावक अफवाहों पर ध्यान न दें, सिर्फ आधिकारिक सूचना पर ह ध्यान दें.

2:32 PM. 9 Jul 202:32 PM. 9 Jul

5 दिन बाद जारी हो जाएगा रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) द्वारा जारी होने वाली बोर्ड रिजल्ट की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है. 15 जुलाई को देशभर में सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे. रिजल्ट आने में अब बस 5 दिन बाकी है.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola