Cabinet Decision PAN 2.0: केंद्र सरकार ने दी PAN 2.0 और दो पनबिजली परियोजनाओं को मंजूरी, जानिए कैबिनेट के अहम फैसले
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Nov 2024 1:09 AM
Cabinet Decision PAN 2.0
Cabinet Decision PAN 2.0: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में PAN 2.0 को मंजूरी दे दी गई है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पैन कार्ड मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसाय के लिए काफी अहम है. इसे अत्यधिक उन्नत किया गया है. इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने दो पनबिजली परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है.
Cabinet Decision PAN 2.0: केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को कई अहम फैसले किये हैं. कैबिनेट की बैठक में PAN 2.0 को मंजूरी दे दी गई है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पैन कार्ड हमारे जीवन का हिस्सा है, जो मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसाय के लिए काफी अहम है. ऐसे में इसे अत्यधिक उन्नत किया गया है और पैन 2.0 को मंजूरी दे दी गई है. वैषणव ने बताया कि मौजूदा सिस्टम को भी अपग्रेड किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसे नए तरीके से लाया जाएगा. कोशिश की जाएगी कि यह एक सामान्य बिजनेस आइडेंटिफायर बन सके. यह एक एकीकृत पोर्टल होगा और यह पूरी तरह से पेपर लेस और ऑनलाइन होगा.
1,435 करोड़ रुपये की पैन 2.0 परियोजना को मंजूरी
केंद्र सरकार ने सोमवार को 1,435 करोड़ रुपये की पैन 2.0’ परियोजना शुरू करने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में 1,435 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ आयकर विभाग की पैन 2.0 परियोजना को मंजूरी दी गई है. यह परियोजना करदाता पंजीकरण सेवाओं के प्रौद्योगिकी-संचालित रूपांतरण को सक्षम बनाती है. इसका उद्देश्य बेहतर गुणवत्ता के साथ पहुंच में आसानी और सेवा का त्वरित वितरण है. पैन 2.0 परियोजना के अन्य लाभ में आंकड़ों का एकल स्रोत और उनमें एकरूपता; पर्यावरण-अनुकूल प्रक्रियाएं और लागत अनुकूलन और अधिक चपलता के लिए बुनियादी ढांचे की सुरक्षा एवं अनुकूलन शामिल हैं.
दो पनबिजली परियोजनाओं को भी दी मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में 3,689 करोड़ रुपये के निवेश वाली दो पनबिजली परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है. मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को बताया कि सीसीईए ने अरुणाचल प्रदेश के शियोमी जिले में 186 मेगावाट की टाटो-एक पनबिजली परियोजना के निर्माण के लिए 1,750 करोड़ रुपये को मंजूरी दी. इसके अलावा शियोमी जिले में ही 240 मेगावाट की हीओ जलविद्युत परियोजना के लिए 1,939 करोड़ रुपये के निवेश को भी मंजूरी दी गई है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दोनों परियोजनाओं से पैदा होने वाली बिजली से अरुणाचल प्रदेश में बिजली आपूर्ति बढ़ेगी. साथ ही राष्ट्रीय ग्रिड को भी संतुलित करने में मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच संयुक्त उद्यम कंपनियों के जरिये लागू किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टाटो-एक परियोजना के लिए केंद्र सरकार राज्य की इक्विटी हिस्सेदारी के लिए 120.43 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता देगी. साथ ही बुनियादी ढांचे और ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण के लिए 77.37 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि हीओ परियोजना के लिए भारत सरकार राज्य की इक्विटी हिस्सेदारी के लिए 130.43 करोड़ रुपये और बुनियादी ढांचे और
पारेषण लाइनों के लिए 127.28 करोड़ रुपये देगी. भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










