Budget session: बजट सत्र गाली देने के लिए नहीं है, किरेन रिजिजू ने कहा

Budget session of Parliament : संसद के मानूसन सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष का हंगामा देखने को मिल सकता है. सत्र शुरू होने से पहले संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया है.
Budget session of Parliament : संसद के मानूसन सत्र के चौथे दिन भी हंगामे के आसार हैं. सत्र शुरू होने से पहले संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है. बजट सत्र में बजट पर चर्चा होनी चाहिए. विपक्ष सुझाव देने की बजाए गाली दे रहा है. ऐसा नहीं होना चाहिए. विपक्ष किसानों की योजनाओं पर चर्चा क्यों नहीं करता ? बजट पर विपक्ष की राजनीति गलत है. बजट सत्र गाली देने के लिए नहीं है.

विपक्ष ने सदन का अपमान किया: किरेन रिजिजू
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आप सभी ने बुधवार की चर्चा देखी होगी. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश हो चुका है. इसके बाद देश यह देखना चाहता है कि बजट पर चर्चा अच्छे और सार्थक तरीके से हो. कुछ दलों के नेताओं ने बजट सत्र के दौरान टिप्पणी की. विपक्ष जनादेश का अपमान कर रहा है. जिस तरह से विपक्ष के नेताओं ने भाषण दिए, मैं कहना चाहूंगा कि उन्होंने बजट सत्र की गरिमा को गिराकर सदन का अपमान किया है.
विपक्ष के लोगों ने प्रधानमंत्री को गाली दी : किरेन रिजिजू
किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी के लिए जो कुछ भी करना था, चुनाव में कर चुके हैं. अब सबको मिलकर देश के लिए काम करने की जरूरत है, पार्टी के लिए नहीं. बुधवार को विपक्ष के लोगों ने बजट पर कुछ नहीं कहा, उन्होंने सिर्फ राजनीति की. उन्होंने देश के जनादेश का अपमान किया है और विपक्ष के लोगों ने प्रधानमंत्री को गाली दी है.
Read Also : ‘प्रधानमंत्री ने 10 साल तक देश का गला घोंटा’, पीएम मोदी पर कांग्रेस का पलटवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










