Live Updates

Breaking News: महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में फिर इजाफा, पिछले 24 घंटे में 34,031 केस आये सामने, 594 मौत

Updated at : 19 May 2021 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में फिर इजाफा, पिछले 24 घंटे में 34,031 केस आये सामने, 594 मौत

Breaking News LIVE: नेपाल के इस्ट पोखारा में भूकंप के झटके महसूस किये गए. रेक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई तीव्रता. देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार में तो कमी आई है, लेकिन अभी भी इस महामारी से सैकड़ों लोगों की जान जा रही है. नीति आयोग ने कहा है कि, दो से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोवैक्सीन का ट्रॉयल 10-12 दिन में शुरू होगा. चक्रवाती तूफान ताउते ने कई राज्यों में भयंकर तबाही मचाई है. पीएम मोदी आज गुजरात का दौरा करेंगे, पीएम चक्रवात प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. इजराइल और हमास के बीच तकरार जारी है. इजराइल ने तस्वीरें जारी कर हमस के रॉकेट हमलों को दिखाया है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:13 PM. 19 May 218:13 PM. 19 May

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में फिर इजाफा, पिछले 24 घंटे में 34,031 केस आये सामने, 594 मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में फिर इजाफा, पिछले 24 घंटे में 34,031 केस आये सामने, 594 लोगों की मौत

7:26 PM. 19 May 217:26 PM. 19 May

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के 42 मरीज सामने आये, दो की मौत, एक स्वस्थ

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के 42 मरीज सामने आये, दो की मौत, एक स्वस्थ

7:13 PM. 19 May 217:13 PM. 19 May

आंध्रप्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना संक्रमण के 23,160 नये मामले, 106 लोगों की हुई मौत

आंध्रप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सामने आये 23,160 नये मामले, 106 लोगों की हुई मौत.

4:37 PM. 19 May 214:37 PM. 19 May

कोरोना संक्रमित होने के तीन माह बाद लगेगा वैक्सीन, जारी हुई नयी गाइडलाइन

कोरोना संक्रमित होने के तीन माह बाद लगेगा वैक्सीन, जारी हुई नयी गाइडलाइन

3:29 PM. 19 May 213:29 PM. 19 May

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे हैं ब्लैक फंगस के मामले, एम्स में 80, मैक्स में 50 और अपोलो में 10 केस

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे हैं ब्लैक फंगस के मामले, एम्स में 80, मैक्स में 50 और अपोलो में 10 केस

2:31 PM. 19 May 212:31 PM. 19 May

परिजनों को 30 लाख का मुआवजा 

पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तीन शिक्षकों की मौत हो गई थी. अब इनके परिजनों को यूपी सरकार ने 30 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है. यूपी के शिक्षा मंत्री ने यह बात कही है.

12:24 PM. 19 May 2112:24 PM. 19 May

तृणमूल के दफ्तर पर हमला

बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं काफी बढ़ गई है. पूर्वी मिदनापुर स्थित तृणमूल के दफ्तर पर हमला किया गया है. टीएमसी के एक कार्यकर्ता को गंभीर चोटें आई हैं.(टीवी न्यूज)

12:24 PM. 19 May 2112:24 PM. 19 May

वैक्सीन के ट्रायल के खिलाफ याचिका दायर

दिल्ली हाईकोर्ट में बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल के खिलाफ याचिका दायर की गई है. जिसके बाद हाईकोर्ट ने केंद्र और भारत बायोटेक को नोटिस भेजा है. (टीवी न्यूज)

12:24 PM. 19 May 2112:24 PM. 19 May

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अहम मीटिंग

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज एक अहम मीटिंग कर रहे हैं.

12:24 PM. 19 May 2112:24 PM. 19 May

बीजेपी विधायक गौतम लाल मीणा का कोरोना से निधन

राजस्थान के धरियावद से बीजेपी विधायक गौतम लाल मीणा का कोरोना से निधन हो गय़ा है. (टीवी न्यूज)

12:24 PM. 19 May 2112:24 PM. 19 May

नहीं होगा टीकाकरण

महाराष्ट्र के पालघर में बिजली चली जाने और नेटवर्क की समस्या के कारण आज पूरे जिले में कोरोना का टीकाकरण नहीं होगा. पालघर जिला कलेक्टर ने इसकी सूचना दी है.

12:24 PM. 19 May 2112:24 PM. 19 May

105 अंक टूटकर खुला शेयर बाजार

आज शेयर बाजार 105 अंक टूटकर खुला, एक बार फिर लाल निशान में शेयर बाजार आ गया है.

9:14 AM. 19 May 219:14 AM. 19 May

रेमडेसिविर की कोई कमी नहीं

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि, महाराष्ट्र में अब रेमडेसिविर की कोई कमी नहीं है. यहां मांग से ज्यादा उत्पादन हो रहा है.(टीवी न्यूज)

9:14 AM. 19 May 219:14 AM. 19 May

ट्रिपल लॉकडाउन लागू है

केरल के चार ज़िलों तिरुवनंतपुरम, एर्णाकुलम, त्रिशूर और मल्लपुरम में ट्रिपल लॉकडाउन लागू है. इन चार ज़िलों में पॉजिटिविटी रेट ज़्यादा है.(एएनआई)

9:14 AM. 19 May 219:14 AM. 19 May

पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य पत्नी समेत कोरोना पॉजिटिव 

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य और उनकी पत्नी दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. गौरतलब है कि बंगाल में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है.

9:14 AM. 19 May 219:14 AM. 19 May

पीएम मोदी का आज गुजरात दौरा

पीएम मोदी आज गुजरात का दौरा कर रहे हैं. पीएम मोदी ताऊते की भयंकर तबाही का जायजा लेंगे.

4:03 PM. 19 May 214:03 PM. 19 May

नेपाल में भूकंप के झटके

नेपाल के इस्ट पोखारा में सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये. रेक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

6:23 AM. 19 May 216:23 AM. 19 May

पीएम मोदी का गुजरात दौरा

भारत के पश्चिमी तटीय राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘ताउ ते’ ने जमकर तबाही मचायी है. कई लोगों की जान चली गई है. इधर पीएम मोदी आज गुजरातक का दौरा करेंगे. पीएम मोदी चक्रवात से मची तबाही का हवाई सर्वेक्षण करेंगे.

6:23 AM. 19 May 216:23 AM. 19 May

दो से 18 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सीन का ट्राॅयल

देश में 10-12 दिन के अंदर दो से 18 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सीन का ट्राॅयल शुरू होगा. डीसीजीआई ने भारत बायोटैक के वैक्सीन के फेज 2 और 3 के ट्राॅयल को मंजूरी दे दी है. इस मौके पर डाॅ वीके पाॅल ने कहा कि कोरोना के उपचार में एंटी कोविड ड्रग 2डीजी को शामिल करने की हम जांच कर रहे हैं. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने आपातकालीन उपयोग के लिए इसे अनुमति दी है. 2डीजी का निर्माण DRDO द्वारा किया गया है, जो कोरोना वायरस को अपनी संख्या बढ़ाने से रोकता है जिससे मरीज की आॅक्सीजन पर निर्भरता कम होती है और वह रिकवरी जल्दी करता है.

6:23 AM. 19 May 216:23 AM. 19 May

एक और तूफान की आहट

भारत के पश्चिमी तटीय राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘ताउ ते’ ने जमकर तबाही मचायी है. अब भारतीय मौसम विभाग ने अब अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी की है.भारत के पूर्वी इलाके के बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जतायी गयी है. वहीं, समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज की गयी है. इससे चक्रवात के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola