Breaking News: विदेश मंत्री एस जयशंकर कोरोना से संक्रमित

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: गिरिडीह में नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है. घटना के बाद राजधानी सहित कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं. राहुल गांधी आज 117 उम्मीदवारों के साथ पंजाब के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे. यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किए 89 उम्मीदवारों की तीसरी सूची.

विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर कोरोना से संक्रमित

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. एएनआई ने यह खबर दी है.

टाटा समूह को अधिकारिक रूप से सौंपा गया एयर इंडिया

टाटा समूह को आज अधिकारिक रूप से एयर इंडिया सौंप दिया गया है.

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. डीडीएमए की अगली बैठक में स्कूलों को खोलने पर विचार होगा. सूत्र से मिला खबर के मुताबिक, शादियां में अधिकतम 200 लोगों या 50 फीसदी क्षमता के साथ होंगी. बार, रेस्तरां और सिनेमा हॉल के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे. सरकारी कार्यालय 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करेंगे.

बीजेपी को मिला है ब्रज की जनता का आशीर्वाद-शाह

मथुरा में बोले अमित शाह, कहा- हर बार बीजेपी को मिला है ब्रज की जनता का आशीर्वाद

नितेश राणे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिनों तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक

कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक कल होगी. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी. बैठक में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, के सुरेश, जयराम रमेश, मनिकम टैगोर और रवनीत बिट्टू शामिल होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola