ePaper
Live Updates

Breaking News: मध्य प्रदेश के सिवनी और अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके

Updated at : 14 Mar 2024 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: मध्य प्रदेश के सिवनी और अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके

Breaking News Live

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:31 PM. 13 Mar 2410:31 PM. 13 Mar

मध्य प्रदेश के सिवनी और अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके

अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया. जबकि मध्य प्रदेश के सिवनी में आज रात 8:02 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया. इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी.

5:56 PM. 13 Mar 245:56 PM. 13 Mar

झारखंड के एक मजदूर की तमिलनाडु में मौत

तमिलनाडु के ऊटी में निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन में झारखंड के दो मजदूर फंस गये. दोनों को बचा लिया गया, लेकिन बाद में अस्पताल ले जाते समय एक मजदूर की रास्ते में मौत हो गई.

3:48 PM. 13 Mar 243:48 PM. 13 Mar

महाराष्ट्र कैबिनेट ने 8 मुंबई रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का फैसला किया है जो ब्रिटिश काल के नाम थे. इसके साथ ही कैबिनेट ने उत्तान (भायंदर) और विरार (पालघर) के बीच समुद्री लिंक बनाने को भी मंजूरी दे दी है.

3:13 PM. 13 Mar 243:13 PM. 13 Mar

खट्टर ने दिया विधायक पद से इस्तीफा

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि आज से प्रदेश के नये सीएम नायब सिंह सैनी करनाल विधानसबा सीट की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3:13 PM. 13 Mar 243:13 PM. 13 Mar

खट्टर ने दिया विधायक पद से इस्तीफा

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि आज से प्रदेश के नये सीएम नायब सिंह सैनी करनाल विधानसबा सीट की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2:46 PM. 13 Mar 242:46 PM. 13 Mar

नाबालिग लड़की की हत्या की कोशिश के जुर्म में शख्स को सात साल की सजा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की द्वारा प्रेम प्रस्ताव को ठुकराये जाने पर उसकी हत्या की कोशिश के मामले में 27 वर्षीय व्यक्ति को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. शेष न्यायाधीश (पॉक्सो) वीवी वीरकर ने मंगलवार को अपने आदेश में दोषी पर 26,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. वर्ष 2018 में हुई घटना के संबंध में उसे भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया.

12:34 PM. 13 Mar 2412:34 PM. 13 Mar

सुप्रीम कोर्ट को SBI ने सौंपा चुनाव बॉन्ड का पूरा ब्योरा

चुनावी बॉन्ड मामले को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. तय तारीख के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट को एसबीआई ने पूरा ब्योरा दे दिया है.

10:42 AM. 13 Mar 2410:42 AM. 13 Mar

चीन में रेस्तरां में विस्फोट, एक की मौत 22 जख्मी

उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक रेस्तरां में बुधवार को गैस रिसाव के कारण विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 22 अन्य जख्मी हो गए. सरकारी मीडिया के मुताबिक विस्फोट के कारण इमारत और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने अपनी एक खबर में बताया कि संदेह है कि यानजिआओ टाउनशिप में चिकन की दुकान पर गैस रिसाव से विस्फोट हुआ है. यानजिआओ बीजिंग के बाहरी क्षेत्र में स्थित है.

7:46 AM. 13 Mar 247:46 AM. 13 Mar

स्विमिंग पूल में पेयजल का नहीं होगा इस्तेमाल, बेंगलुरू जल बोर्ड का फैसला

राजधानी में पानी की किल्लत के बीच बेंगलुरू जल बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. अब शहर के स्विमिंग पूल में पीने लायक पानी का इस्तेमाल नहीं होने वाला है. इस आदेश का पालन नहीं करने वालों पर 5 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola