ePaper
Live Updates

Breaking News: भारत सरकार से निर्देश मिलने के बाद ही टिकट बुकिंग शुरू होगी - एयर इंडिया

Updated at : 17 May 2020 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News:  भारत सरकार से निर्देश मिलने के बाद ही टिकट बुकिंग शुरू होगी - एयर इंडिया

Breaking news, Coronavirus, Covid-19, Live Hindi News Today, latest India news updates, Live News Hindi,Latest News India, Coronavirus, Covid-19, Read Live Hindi News, Lockdown, PM Narendra modi,ब्रेकिंग न्यूज हिन्दी न्यूज़ लाइव, लाइव हिन्दी न्यूज़: दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. हालांकि बहुत से देशों में संक्रमण के नए मामलों में कमी भी आती दिख रही है. भारत में लॉकडाउन 3.0 का आज अंतिम दिन है. लॉकडाउन 4.0 की भी घोषणा हो चुकी है. आज इससे संबधिंत दिशा निर्देश आ सकते हैं. 20 लाख करोड़ा के पैकेज के अंतिम चरण की भी घोषणा आज वित्त मंत्री करेंगी. देश-दुनिया की हर ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें हमारे साथ..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:25 PM. 17 May 206:25 PM. 17 May

कर्नाटक सरकार ने 2 दिन के लिए बढ़ाया लॉकडाउन

कर्नाटक सरकार ने राज्य में 2 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है.यानी 19 मई की मध्यरात्रि तक लाकडाउन 3 के लिए दिए दिशा निर्देश और मानदंड 19 मई मध्यरात्रि तक या अगली सूचना तक बने रहेंगे.

6:25 PM. 17 May 206:25 PM. 17 May

भारत सरकार से निर्देश मिलने के बाद ही टिकट बुकिंग शुरू होगी – एयर इंडिया

एयर इंडिया द्वारा घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू करने के संबंध में एयर इंडिया ने स्पष्टीकरण जारी किया. बयान में कहा गया है कि “एयर इंडिया की फ्लाइट बुकिंग वर्तमान में बंद है और भारत सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद फिर से शुरू होगी.

6:25 PM. 17 May 206:25 PM. 17 May

31 मई तक देशभर में बढ़ाया गया लॉकडाउन

इंडिया टूडे की खबर के हवाले से, गृह मंत्रालय की एक घोषणा के अनुसार lockdown 4.0 सोमवार से लागू होगा. देशव्यापी तालाबंदी का यह चरण 31 मई तक लागू रहेगा और देश भर में उपन्यास कोरोनवायरस मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए आर्थिक गतिविधियों के क्रमिक पुनरुद्धार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा

6:25 PM. 17 May 206:25 PM. 17 May

महाराष्ट्र के भामरागढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 2 सुरक्षाकर्मियों ने गवाई जान और 3 हुए घायल

6:25 PM. 17 May 206:25 PM. 17 May

पिछले 24 घंटे में बीएसएफ में 10 नए केस

बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए है.इन सबका कोरोना स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.इसके साथ ही शनिवार दिल्ली से जो 13 मामले सामने आए थे,अब उन्हें छुट्टी दे दी गयी है.

6:25 PM. 17 May 206:25 PM. 17 May

गुजरात में दो श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनों के रद्द होने के बाद प्रवासी मजदूरों ने की तोड़फोड़

गुजरात के राजकोट में दो श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनों के रद्द होने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों ने राजकोट के शपार औद्योगिक क्षेत्र में जमकर तोड़फोड़ की.वही राजकोट के एसपी बलराम मीणा ने कहा है कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

6:25 PM. 17 May 206:25 PM. 17 May

तमिलनाडु ने भी 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

पंजाब और महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु सरकार ने भी लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया है.

2:33 PM. 17 May 202:33 PM. 17 May

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा,

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल . घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है

2:33 PM. 17 May 202:33 PM. 17 May

पंजाब के बाद महाराष्ट्र ने भी 31 मई तक बढाया लॉकडाउन

2:33 PM. 17 May 202:33 PM. 17 May

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

2:33 PM. 17 May 202:33 PM. 17 May

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. यहां आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया. एएनएआई के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस के सटीक इनपुट के आधार पर शनिवार देर रात डोडा जिले में ऑपरेशन की शुरुआत की गई. अभी दोनों तरफ से फायरिंग चल रही है.

2:33 PM. 17 May 202:33 PM. 17 May

प्रवासी मजदूर की पत्नी समेत ट्रक से कुचलकर मौत

एएनआई के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक प्रवासी मजदूर और उसकी पत्नी और 2 अन्य लोगों की टैंकर-ट्रक से कुचलकर मौत हो गई. ये सभी 4 लोग महाराष्ट्र से इंदौर लौट रहे थे.

2:33 PM. 17 May 202:33 PM. 17 May

देश में कोरोना के मरीजों की तादाद 90 हजार के पार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढते ही जा रहे हैं. रविवार सुबह तक स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 90927 हो गयी है जबकि 2872 लोगों की मौत हुई है. 34108 लोग ठीक हो चुके हैं.

2:33 PM. 17 May 202:33 PM. 17 May

चक्रवाती तूफान अम्फान अगले कुछ घंटे में हो सकता खतरनाक

कोरोना संकट के बीच दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी पर अगले 12 घंटे में चक्रवाती तूफान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है. वहीं, अगले 24 घंटे में ये एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. खबर के मुताबिक, विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना के जहाज अलर्ट मोड में हैं. वे मेडिकल सर्विस और लोगों की हर प्रकार की मदद के लिए तैनात हैं.

2:33 PM. 17 May 202:33 PM. 17 May

किसी भी जिले से ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन चलाने को तैयार

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की है कि भारतीय रेल किसी भी जिले से ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन चलाने को तैयार है. उक्त जिले के जिलाधिकारी फंसे हुए प्रवासी कामगारों की सूची और उनके गंतव्य की जानकारी भारतीय रेल के राज्य नोडल अधिकारी को सौंपें. ये जानकारी रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी है.

2:33 PM. 17 May 202:33 PM. 17 May

पंजाब में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पंजाब में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह ऐलान किया.हालांकि, सीएम ने ये जरूर कहा कि 18 मई को छोटे दुकानदारों और बिजनेसमैन की ज्यादा से ज्यादा दुकानें खोल दी जाएंगी. पंजाब में 18 मई के बाद कर्फ्यू नहीं होगा सिर्फ लॉकडाउन रहेगा। साथ ही उनहोंने केंद्र को सलाह दी है कि देश में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जाए लेकिन यह बहुत सख्त न हो.

7:16 AM. 17 May 207:16 AM. 17 May

अमेरिका: 24 घंटों में 1237 लोगों की मौत

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. हालांकि बहुत से देशों में संक्रमण के नए मामलों में कमी भी आती दिख रही है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में संक्रमण के कुल मामले 4,596,304 हो गए हैं. अब तक संक्रमण से दुनियाभर में 309,685 लोगों की मौत हुई है. इनमें से सबसे अधिक मौतें अमेरिका में हुई हैं. यहां अब तक 87,991 लोग संक्रमण की वजह से मारे गए हैं. बीते 24 घंटे में यहां कोरोना वायरस के कारण 1237 लोगों की मौत हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Utpal Kant

लेखक के बारे में

By Utpal Kant

Utpal Kant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola