ePaper
Live Updates

Breaking News: मैक्सवेल का दोहरा शतक, अफगानिस्तान से छीनी जीत, सेमीफाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

Updated at : 07 Nov 2023 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: मैक्सवेल का दोहरा शतक, अफगानिस्तान से छीनी जीत, सेमीफाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:29 PM. 7 Nov 2310:29 PM. 7 Nov

महाराष्ट्र के सीएम से मिले भूटान के राजा

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की.

10:29 PM. 7 Nov 2310:29 PM. 7 Nov

ऑस्ट्रेलिया की जीत

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगान‍िस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेहद दिलचस्प मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया की जीत का एकमात्र श्रेय मैक्सवेल को दिया जा रहा है. मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर नाबाद 201 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी.

10:29 PM. 7 Nov 2310:29 PM. 7 Nov

काबुल में मिनी बस में विस्फोट में सात लोगों की मौत, 20 घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शिया बहुल इलाके में एक मिनी बस में हुए विस्फोट में कम से कम सात लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि विस्फोट शहर के पश्चिमी हिस्से दश्ती बारची इलाके में हुआ. जादरान ने कहा कि विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

10:29 PM. 7 Nov 2310:29 PM. 7 Nov

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मणिपुर में झगड़ा हुआ, लोग लड़ रहे हैं, मर रहे हैं, हजारों लोग मर चुके, घर बर्बाद हो गए लेकिन उधर कभी भी पीएम मोदी नहीं गए लेकिन चुनाव अभियान के लिए भोपाल में 4 से 5 बार आ रहे हैं. तेलंगाना और राजस्थान जा रहे हैं. अगर आप सिर्फ चुनाव के लिए हुकूमत करते हैं तो आपकी प्रजातंत्र में जरूरत नहीं.

4:15 PM. 7 Nov 234:15 PM. 7 Nov

यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव को सांप के जहर मामले में

पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव को सांप के जहर मामले में पुलिस के सामने पेश होने के लिए नोटिस दिया है.

2:28 PM. 7 Nov 232:28 PM. 7 Nov

एमसीडी के कर्मचारियों को 7,000 रुपये का दिवाली बोनस दिया जाएगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के ग्रुप B, C और D के अराजपत्रित कर्मचारियों को 7,000 रुपये का दिवाली बोनस दिया जाएगा. पिछले 3 साल से काम कर रहे संविदा कर्मियों को 1200 रुपए बोनस दिए जाएंगे.

2:28 PM. 7 Nov 232:28 PM. 7 Nov

छत्तीसगढ़ चुनाव : पहले चरण में दोपहर एक बजे तक 44-55 प्रतिशत मतदान दर्ज

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को 20 सीटों पर दोपहर बाद एक बजे तक 44.55 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

2:28 PM. 7 Nov 232:28 PM. 7 Nov

भारत ने ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया

भारत ने ओडिशा तट के पास अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (एसआरबीएम) ‘प्रलय’ का मंगलवार को सफल परीक्षण किया. एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी.इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है.

2:28 PM. 7 Nov 232:28 PM. 7 Nov

कांग्रेस के लोग मुझे अपशब्द कहने से कभी नहीं चूकते, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में आयोजित एक रैली में कहा कि घोटालों को रोककर बचाए गए धन से गरीब लोगों के लिए योजनाएं बनाई गईं. पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए विश्वकर्मा योजना पर 13,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना’ के तहत किसानों के खातों में दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जमा किए गए. कांग्रेस के लोग मुझे अपशब्द कहने से कभी नहीं चूकते हैं. उन्होंने एक आदिवासी को देश का राष्ट्रपति बनाए जाने का विरोध किया था

2:28 PM. 7 Nov 232:28 PM. 7 Nov

तेलंगाना चुनाव के लिए बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची की घोषणा की

बीजेपी ने तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 12 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची की घोषणा कर दी. चौथी सूची में पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार इस प्रकार हैं : दुर्गम अशोक (चेन्नूर-एससी), वी सुभाष रेड्डी (येलारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र), तुला उमा (वेमुलावाड़ा), बोम्मा श्रीराम चक्रवर्ती (हुस्नाबाद), डूडी श्रीकांत रेड्डी (सिद्दीपेट), पेद्दिन्ती नवीन कुमार (विकाराबाद-एससी), बंटू रमेश कुमार (कोडंगल), बोया शिवा (गडवाल), सादिनेनी श्रीनिवास (मिरयालगुडा), चलमाला कृष्णा रेड्डी (मुनुगोडे), नाकराकांति मोगुलैया (नाकरेकल-एससी) और अजमीरा प्रह्लाद नाइक (मुलुग-एसटी).

2:28 PM. 7 Nov 232:28 PM. 7 Nov

लाल रंग देखकर मुख्‍यमंत्री गहलोत जी भड़क जाते हैं, राजस्थान में बोले अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान के कुचामन में एक जनसभा में तंज कसते हुए कहा कि लाल रंग देखकर मुख्‍यमंत्री गहलोत जी भड़क जाते हैं. उन्हें लाल रंग में लाल डायरी ही नजर आती है और कुछ नहीं…

2:28 PM. 7 Nov 232:28 PM. 7 Nov

बीजेपी ने बनाया है, बीजेपी ही संवारेगी, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बोले पीएम मोदी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था…और इसीलिए आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है, बीजेपी ने बनाया है, बीजेपी ही संवारेगी..उन्होंने कहा कि एक तरफ बीजेपी का संकल्प पत्र है, दूसरी तरफ कांग्रेस का झूठ का कारोबार. आप सभी को कांग्रेस ने विश्वासघात के सिवाय कुछ नहीं दिया है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपने भी पूरे नहीं..…

2:28 PM. 7 Nov 232:28 PM. 7 Nov

पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने का निर्देश

प्रदूषण मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को तत्काल पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर कहा कि दिल्ली को साल-दर-साल इस दौर से नहीं गुजरने दिया जा सकता.

2:28 PM. 7 Nov 232:28 PM. 7 Nov

मिजोरम विधानसभा चुनाव : सुबह नौ बजे तक 17 प्रतिशत से अधिक मतदान

मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शुरू होने के पहले दो घंटे में 17 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक जारी रहेगा. एक अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक 17.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

2:28 PM. 7 Nov 232:28 PM. 7 Nov

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी. कोर्ट ने कहा कि मामले में केवल दोषारोपण का खेल जारी है. हर हाल में पराली जलना बंद हो.

11:03 AM. 7 Nov 2311:03 AM. 7 Nov

नरेंद्र मोदी हैदराबाद में भाजपा की पिछड़े वर्ग की बैठक में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद में मंगलवार को बीसी आत्म गौरव सभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने बताया कि पिछड़े वर्गों को समान न्याय केवल बीजेपी के साथ ही संभव है.

10:41 AM. 7 Nov 2310:41 AM. 7 Nov

‘अगला नंबर होगा यूरोप का’, हमास से जंग के बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा

हमास और इजरायल में युद्ध जारी है. इसी बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि यह लड़ाई सभ्यता और बर्बरता के बीच है. यदि मध्य पूर्व आतंक की धुरी पर गिर गया, तो अगला नंबर यूरोप का होगा.

10:41 AM. 7 Nov 2310:41 AM. 7 Nov

बेंजामिन नेतन्याहू ने अल्प युद्ध विराम की बात कही

बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच, इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि वह गाजा में सहायता के प्रवेश या बंधकों की निकासी की सुविधा के लिए लड़ाई में थोड़ा विराम देने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन नेतन्याहू ने फिर से सामान्य युद्धविराम की बात को खारिज कर दिया है.

10:41 AM. 7 Nov 2310:41 AM. 7 Nov

एमएनएफ मिजोरम में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, बोले सीएम ज़ोरमथांगा

सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष और मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने मंगलवार को मताधिकार का प्रयोग किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता विरोधी लहर को मात देने और पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता बरकरार रखने में सक्षम होगी. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में सक्षम होंगे. आपको बता दें कि सीएम आइजोल ईस्ट-1 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

10:41 AM. 7 Nov 2310:41 AM. 7 Nov

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़, मिजोरम के मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ और मिजोरम में जारी मतदान के बीच दोनों राज्यों के मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया. प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मतदाताओं को दिए संदेश में कहा कि राज्य में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा- विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें. इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई. उन्होंने मिजोरम के लोगों से भी बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की.

10:41 AM. 7 Nov 2310:41 AM. 7 Nov

मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने डाला वोट

मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-I वाईएमए हॉल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

10:41 AM. 7 Nov 2310:41 AM. 7 Nov

छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान शुरू

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. इसके साथ ही मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भी सुबह सात बजे से मतदान जारी है. बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार नजर आ रही है.

10:41 AM. 7 Nov 2310:41 AM. 7 Nov

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान  शुरू

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. पहले चरण के चुनाव में 90 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर मतदान हो रहा है. पहले चरण में 40 लाख से अधिक मतदाता 5,304 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे.

10:41 AM. 7 Nov 2310:41 AM. 7 Nov

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू होगा. वीडियो आइजोल उत्तर-2 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-1 वाईएमए हॉल मतदान केंद्र से है.

6:47 AM. 7 Nov 236:47 AM. 7 Nov

छत्तीसगढ़ में मतदान आज सुबह 7 बजे से होगा शुरू

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू होंगे. अभी पोलिंग बूथ पर चल रही है तैयारियां.

6:47 AM. 7 Nov 236:47 AM. 7 Nov

बंगाल की खाड़ी में 4.2 तीव्रता का भूकंप

आज सुबह 05:32 बजे बंगाल की खाड़ी में रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से यह जानकारी दी गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola