लोदी और गजनी 'भारतीय लुटेरे', हामिद अंसारी के बयान पर भड़की बीजेपी, कांग्रेस ने किया पलटवार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Jan 2026 9:24 PM

विज्ञापन

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, फाइल फोटो, एएनआई

BJP On Hamid Ansari: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने गजनी और लोदी को 'भारतीय लुटेरा' कहकर नया राजनीतिक विवाद छेड़ दिया है. बीजेपी ने अंसारी के बयान की कड़ी निंदा की है. वहीं कांग्रेस ने बीजेपी और आरएसएस पर पलटवार किया है.

विज्ञापन

BJP On Hamid Ansari: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक बयान से बीजेपी बौखला गई है. बीजेपी ने शुक्रवार को महमूद गजनी को भारतीय लुटेरा कहने के लिए पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की कड़ी आलोचना की है. पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके समर्थक विदेशी आक्रमणकारियों का महिमामंडन करते हैं और हिंदू विरोधी अत्याचारियों का गुणगान करते हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों और लुटेरों के प्रति अंसारी का स्नेह उनकी बीमार मानसिकता को जता रहा है. सुधांशु त्रिवेदी ने यह भी कहा कि यह दुखद है कि भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में सेवा कर चुका व्यक्ति इस तरह के बयान देता है, जबकि सच्चाई यह है कि सभी मुगल सम्राटों ने ‘बगदाद के उपदेश’ को पढ़कर देश पर शासन किया था.

अंसारी ने लोदी और गजनी को बताया भारतीय लुटेरे- हामिद अंसारी

हामिद अंसारी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि महमूद गजनी समेत इतिहास की किताबों में जिन्हें विदेशी आक्रमणकारी और लुटेरा बताया गया है, वे असल में भारतीय लुटेरे थे. अंसारी ने कहा “मैंने हमेशा कहा है कि इतिहास की किताबों में जिन्हें हम विदेशी आक्रमणकारी बताते हैं, उनमें एक लोदी है, कोई एक गजनी है और कुछ अन्य. वे सभी भारतीय लुटेरे थे.” हामिद ने कहा कि वे बाहर से नहीं आए थे. राजनीतिक रूप से यह कहना सुविधाजनक है कि उन्होंने इसे और उसे नष्ट कर दिया. लेकिन वे सभी भारतीय थे.

बीजेपी ने की कड़ी निंदा

हामिद अंसारी की कथित टिप्पणियों का वीडियो फुटेज शेयर करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमनाथ मंदिर को नष्ट और अपवित्र करने वाले गजनी की प्रशंसा करने के लिए पूर्व उपराष्ट्रपति की कड़ी आलोचना की. पूनावाला ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा “शरजील इमाम और उमर खालिद को युवा कहने के बाद अब कांग्रेस के समर्थक और हामिद अंसारी सोमनाथ मंदिर को अपवित्र और नष्ट करने वाले गजनी की प्रशंसा कर रहे हैं. कांग्रेस के समर्थक महमूद गजनी की प्रशंसा करते हैं – वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का विरोध करते हैं… वे औरंगजेब और हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों के अपराधों को छिपाते हैं.”

VHP ने कहा- पहले वो PFI की वकालत किया करते थे

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर VHP नेता विनोद बंसल ने कहा “हामिद अंसारी का जो देशद्रोही चरित्र है वो किसी से छिपा नहीं है. वे पहले भी PFI की वकालत किया करते थे लेकिन 17 बार के आक्रमणकारी को स्वदेशी बताना, ऐसा दुर्दांत आतंकी जिसने सोमनाथ मंदिर को लूटा, तोड़ा, ध्वस्त किया. नालंदा विश्वविद्यालय पर भी हमला करने वाला ये गजनवी ही था. ऐसे आक्रांताओं का महिमामंडन करना, उन्हें चिकनी-चुपड़ी बातों में लपेटकर जनता के सामने रखना. उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें आक्रांता को आक्रांता कहने में शर्म क्यों आती है?.”

कांग्रेस आधुनिक भारत की मुस्लिम लीग – प्रदीप भंडारी

हामिद अंसारी की टिप्पणियों पर बीजेपी के एक अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए पार्टी को आधुनिक भारत की मुस्लिम लीग करार दे दिया है. भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके समर्थक आक्रमणकारियों का महिमामंडन करते हैं, औरंगजेब और बाबर जैसे हिंदू विरोधी अत्याचारियों का गुणगान करते हैं और भारत को लूटने और मंदिरों को नष्ट करने वालों के कृत्यों को सही ठहराते हैं.

कांग्रेस ने किया बीजेपी-आरएसएस को घेरा

हामिद अंसारी विवाद पर कांग्रेस ने बीजेपी और आरएसएस को घेरा है. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर कहा “हामिद अंसारी तो कभी कांग्रेस के सदस्य रहे नहीं, वे तो उपराष्ट्रपति थे. कांग्रेस से उनका क्या ताल्लुक था?. हामिद अंसारी ने तो वही कहा है जो RSS प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं. मोहन भागवत कहते हैं कि अखंड भारत हो और वे अखंड भारत ही चाहते हैं. उस समय तो अफगानिस्तान भारत का हिस्सा था. हामिद अंसारी ने तो केवल इतिहास का केवल एक पन्ना ही पढ़ा है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola