Karnataka: जेपी नड्डा और अमित मालवीय को पुलिस ने जारी किया समन, SC/ST के खिलाफ बीजेपी पोस्ट पर एक्शन
JP-Nadda
Karnataka: कर्नाटक पुलिस ने कथित तौर पर एससी/एसटी समुदाय के खिलाफ बीजेपी कर्नाटक द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट के संबंध में बड़ा एक्शन लिया है.
Karnataka: कर्नाटक पुलिस ने बीजेपी पोस्ट को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अमित मालवीय को समन जारी किया है. उन्हें बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पीएस के समक्ष 7 दिनों के भीतर हाजिर होने के लिए कहा है.
कांग्रेस की शिकायत पर कार्रवाई
कर्नाटक पुलिस ने कहा, 5 मई को रमेश बाबू हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन आए और शिकायत दी. पुलिस ने बताया, शिकायत में कहा गया, बीजेपी ने 4 मई को एक्स पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसे आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के निर्देश पर संचालित किया गया है. उस वीडियो में एससी और एसटी समुदाय के खिलाफ दुर्भावना पैदा करने वाला है. जांच के सिलसिले में आपको (जेपी नड्डा और अमित मालवीय) पूछताछ के लिए समन जारी किया जा रहा है. आपको 7 दिनों के अंदर हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने का निर्देश दिया जाता है.ब
निर्वाचन आयोग ने भी लिया एक्शन
निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ को बीजेपी की कर्नाटक इकाई द्वारा साझा किए गए एक ‘एनिमेटेड’ वीडियो को तुरंत हटाने का निर्देश दिया था. जो कथित रूप से मुस्लिम समुदाय के लिए आरक्षण विवाद से संबंधित है. आयोग ने कहा कि बीजेपी की कर्नाटक इकाई द्वारा अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया गया ‘एनिमेटेड’ वीडियो कानूनी ढांचे का उल्लंघन है. निर्वाचन आयोग ने कहा, पोस्ट को अभी तक हटाया नहीं गया है. इसलिए, ‘एक्स’ को तुरंत पोस्ट हटाने का निर्देश दिया जाता है.
कर्नाटक कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें भाजपा पर मुस्लिम और एससी/एसटी समुदायों के बीच दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था. यह शिकायत कर्नाटक प्रदेश भाजपा द्वारा साझा किए गए ‘एनिमेटेड’ वीडियो से संबंधित है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के कार्टून को भी दिखाया गया है.
Also Read: Arvind Kejriwal जमानत पर होंगे रिहा या तिहाड़ में ही रहेंगे, फैसला शुक्रवार को
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










