हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यौन उत्पीड़न माना जाएगा नाबालिग लड़की का लगातार पीछा और प्यार का इजहार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Aug 2024 5:57 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

High Court: बंबई हाईकोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा है कि नाबालिग लड़की का लगातार पीछा करना और जबरन प्यार का इजहार करना यौन उत्पीड़न के समान है.

विज्ञापन

High Court: बंबई हाई कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा है कि प्यार के इजहार के लिए अगर कोई लगातार किसी लड़की का पीछा करता है तो इसे यौन उत्पीड़न के समान माना जाएगा. कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने कहा कि लड़की का लगातार पीछा करना और दावा करता है कि वह उसके प्यार को स्वीकार कर लेगी, यह दर्शाता है कि पीछा करने वाले का इरादा अच्छा नहीं है. कोर्ट ने कहा कि यह पोक्सो अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न के दायरे में आएगा. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गोविंद सनप ने 4 फरवरी 2021 को अमरावती की एक कोर्ट के फैसले बरकरार रखा है.

लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग ने अपनी याचिका में कहा है कि आरोपी लड़का उसका लगातार पीछा कर रहा था. लड़की ने उसे पीछा करने से बार-बार मना किया. यह भी साफ किया कि उसकी इस रिश्ते में कोई दिलचस्पी नही है. लेकिन बार बार मना करने के बाद भी वो पीछा करना नहीं छोड़ रहा था. कोर्ट ने कहा कि पीड़िता के साक्ष्य यह साबित करने के लिए पर्याप्त हैं कि आरोपी ने व्यक्तिगत संपर्क बढ़ाने के इरादे से बार-बार उसका पीछा किया ऐसे में यह POCSO अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न का अपराध पूरी तरह से लागू होगा.

जाहिर हो रही है आरोपी की मंशा- हाईकोर्ट
हाईकोर्ट ने कहा कि पीड़िता ने जो सबूत दिए है वो यह साबित करने के लिए काफी हैं कि आरोपी उसका यौन शोषण कर रहा था. आरोपी मना करने के बाद भी बार-बार पीड़िता का पीछा कर रहा था. इसपर जज ने कहा कि मेरे विचार में आरोपी की मंशा उसके आचरण से नजर आ रही थी. उसकी मंशा बिल्कुल अच्छी नहीं थी.

आरोपी को पीड़िता ने मारा थप्पड़
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के पेश किए गए सबूतों पर गौर करने पर हाईकोर्ट ने पाया कि पीड़िता ने अपने स्तर पर शुरू से ही आरोपी का विरोध किया. उसने साफ भी किया कि उसे इस रिश्ते में कोई दिलचस्पी नही है. इसके बावजूद आरोपी ने एक नहीं सुनी और पीछा करना लगातार जारी रखा. इसके बाद 19 अगस्त 2017 को पीड़िता ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई. हालांकि कोर्ट में आरोपी ने झूठे मामले में फंसाने की बात भी कही लेकिन कोर्ट ने उसकी दलील को खारिज कर दिया.

Also Read: Kal Ka Mausam: UP में कभी बारिश तो कभी धूप, 30 से ज्यादा जिलों में कल बारिश का अलर्ट

Jharkhand Politics: दिल्ली से लौटे चंपाई सोरेन, कहा चश्मा बनवाने दिल्ली… देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola