Bharat Shakti: तोपों, टैंकों और लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा पोखरण, पीएम मोदी बोले- यही तो है भारत शक्ति

Updated:
विज्ञापन

PM Modi in Pokhran

Bharat Shakti: राजस्थान के पोखरण में तीनों सेनाओं के स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों की शक्ति का मंगलवार से प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी मौजूद थे. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के एक जीप पर सवार हुए और टैकों, तोपों और लड़ाकू विमानों का निरीक्षण किया. इस दौरान पीएम मोदी ने संबोधित भी किया.

विज्ञापन

Bharat Shakti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारी तोपों, टैंकों, लड़ाकू जहाजों, हेलीकॉप्टर, मिसाइल सिस्टम की जो गर्जना आप देख रहे हैं, यही तो भारत शक्ति है. हथियार और गोला-बारूद, संचार उपकरण, साइबर और स्पेस तक हम मेड इन इंडिया की उड़ान अनुभव कर रहे हैं. यही तो भारत शक्ति है. पीएम मोदी ने कहा, आज हमने यहां अपनी तीनों सेनाओं के जो पराक्रम देखे, वह अद्भूत है. आसमान में ये गरजना, जमीन पर ये जाबाजी, चारों दिशाओं में गूंजता ये विजय घोष, ये नए भारत का आह्वान है.

अग्नि-5 मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, सोमवार को भारत ने एमआईआरवी तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया. दुनिया में बहुत कम देशों के पास यह उन्नत तकनीक है. यह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा, विकसित भारत की कल्पना, आत्मनिर्भर भारत के बिना संभव नहीं है. भारत को विकसित होना है, तो हमें दूसरों पर अपनी निर्भरता को कम करना ही होगा. इसलिए आज भारत, खाने के तेल से लेकर आधुनिक विमान तक, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बल दे रहा है.

पीएम मोदी बोले- दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज देश में उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में डिफेंस कॉरीडोर बन रहे हैं. इनमें अब तक 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश हुआ है. आज हेलीकॉप्टर बनाने वाली एशिया की सबसे बड़ी फैक्टरी भारत में काम करना शुरू कर चुकी है. आने वाले वर्षों में जब हम दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेंगे, तो भारत का सैन्य सामर्थ्य भी नई बुलंदी पर होगा और भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने में राजस्थान की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola