Bengaluru Stampede: स्टेडियम की क्षमता 35000, पहुंच गए 2-3 लाख प्रशंसक, बेंगलुरु भगदड़ की होगी मजिस्ट्रेट जांच
Bengaluru stampede Karnataka CM Siddaramaiah
Bengaluru Stampede: बेंगलुरु में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न मनाया गया. लेकिन इस दौरान लाखों की संख्या में प्रशंसकों के जुटने से चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई. जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की. उन्होंने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दे दिया है.
Bengaluru Stampede: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु में मची भगदड़ के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उनके साथ उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर भी मौजूद रहे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम सिद्धारमैया ने बताया, “भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए.” मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “यह त्रासदी नहीं होनी चाहिए थी. सरकार इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करती है.”
#WATCH | Bengaluru stampede | Karnataka CM Siddaramaiah says, "I don't want to defend this incident. Our government will not do politics on this. I have ordered a magisterial inquiry and given 15 days' time. People even broke the gates of the stadium. There was a stampede. No one… pic.twitter.com/ZtPIqMthS3
— ANI (@ANI) June 4, 2025
सरकार ने मुआवजे की घोषणा की
भगदड़ की घटना पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “विजय समारोह के दौरान एक बड़ी त्रासदी हुई. यह चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुआ। सरकार ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. सरकार घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी.”
स्टेडियम की क्षमता 35000, पहुंच गए 2-3 लाख प्रशंसक
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “मैं इस घटना का बचाव नहीं करना चाहता. हमारी सरकार इस पर राजनीति नहीं करेगी. मैंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और 15 दिन का समय दिया है. लोगों ने स्टेडियम के गेट भी तोड़ दिए. भगदड़ मच गई. किसी को इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी. स्टेडियम की क्षमता केवल 35,000 लोगों की है, लेकिन 2-3 लाख लोग आए.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










