ePaper
Live Updates

Breaking News: इस साल की आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं होंगी प्रीति जिंटा

Updated at : 11 Feb 2022 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: इस साल की आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं होंगी प्रीति जिंटा

Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और बरेली में आज अमित शाह करेंगे रैली. मुरादाबाद में प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज. रांची में ट्रेलर के नीचे आकर युवक की मौत. देश-दुनिया के ताजा समाचार के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:39 PM. 11 Feb 2210:39 PM. 11 Feb

इस साल की आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं होंगी प्रीति जिंटा

पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा इस साल की आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं होंगी. इस बारे में प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया में पोस्ट लिखा है.

10:39 PM. 11 Feb 2210:39 PM. 11 Feb

लोकसभा की कार्यवाही 14 मार्च तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही आज 14 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गयी. संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण अब 14 मार्च से शुरू होगा. बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से हुई थी और एक फरवरी को बजट पेश किया गया था.

10:39 PM. 11 Feb 2210:39 PM. 11 Feb

जम्मू-कश्मीर के शास्त्री नगर में विस्फोट

जम्मू-कश्मीर के शास्त्री नगर में विस्फोट की सूचना थी. पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर के संजय नगर इलाके में एक बिजली ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली जिससे उसके नीचे पड़े कूड़े में आग लग गयी और उससे विस्फोट हुआ.

6:04 PM. 11 Feb 226:04 PM. 11 Feb

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हमला, पांच जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है. इस हमले में पांच जवान घायल हो गये हैं. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

6:04 PM. 11 Feb 226:04 PM. 11 Feb

दिल्ली के जेजे कॉलोनी में एक पुरानी इमारत गिरी, मलबे में फंसे छह लोग

दिल्ली के बवाना इलाके में जेजे कॉलोनी की एक पुरानी इमारत गिर गयी, जिसके मलबे में छह लोग फंसे थे. इनमें से तीन लोगों को बाहर निकाल दिया गया, जबकि तीन लोग अभी भी मलबे में फंसे हैं.

6:04 PM. 11 Feb 226:04 PM. 11 Feb

टाटा संस बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को दोबारा नियुक्त किया

टाटा संस बोर्ड ने अगले पांच वर्षों के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में एन चंद्रशेखरन को दोबारा नियुक्त किया है.

2:41 PM. 11 Feb 222:41 PM. 11 Feb

भूपिंदर सिंह हनी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की मुसीबते बढ़ गई है. अवैध रेत खनन मामले में उनके भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

2:41 PM. 11 Feb 222:41 PM. 11 Feb

महाकाली फार्मा कंपनी में भीषण आग

गुजरात के अंकलेश्वर जीआईडीसी स्थित श्री महाकाली फार्मा कंपनी में भीषण आग लग गई.

2:41 PM. 11 Feb 222:41 PM. 11 Feb

मुस्लिम समुदाय को शिक्षा की जरूरत, हिजाब की नहीं- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उत्तराखंड में कहा है कि, मुस्लिम समुदाय को शिक्षा की जरूरत है, हिजाब की नहीं. उन्होंने कहा कि एक शिक्षक को कैसे पता चलेगा कि कोई छात्र समझ रहा है या नहीं, अगर उन्होंने हिजाब पहन रखा है.

2:41 PM. 11 Feb 222:41 PM. 11 Feb

यूपी में रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेगी बीजेपी

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कल पहले चरण के मतदान में भाजपा के लिए जबरदस्त उत्साह का वातावरण रहा, भाजपा पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर वहां जीतने वाली है.(एएनआई)

2:41 PM. 11 Feb 222:41 PM. 11 Feb

कांग्रेस पर पीएम मोदी का वार

उत्तराखंड में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. पीएम मोदी ने कहा है कि, कांग्रेस सबमे डालो फूट और मिलकर करो लूट की नीति पर काम करती है.

2:41 PM. 11 Feb 222:41 PM. 11 Feb

बजट सत्र 2022 के पहले भाग का आज समाप

बजट सत्र 2022 के पहले भाग का आज समापन हो गया है. इसी के साथ राज्यसभा की कार्यवाही अब 14 मार्च 2022 तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

2:41 PM. 11 Feb 222:41 PM. 11 Feb

हिजाब मामले को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हिजाब मामले को लेकर छात्रों और अल्पसंख्यक संगठनों का प्रदर्शन हो रहा है. (आजतक न्यूज)

2:41 PM. 11 Feb 222:41 PM. 11 Feb

सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार

हिजाब विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि वह देख रहा है कि कर्नाटक में क्या हो रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों से कहा कि इसे राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा न बनाएं. सही समय पर सुप्रीम कोर्ट इसपर हस्तक्षेप करेगा.

2:41 PM. 11 Feb 222:41 PM. 11 Feb

कैमूर में दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर

बिहार के कैमूर में दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर, ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत. (आजतक न्यूज)

2:41 PM. 11 Feb 222:41 PM. 11 Feb

शेयर बाजार में गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट, 674.38 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी फिसला

2:41 PM. 11 Feb 222:41 PM. 11 Feb

रोना के 58,077 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में कमी आयी है. बीते 24 घंटों में कोरोना के 58,077 नए मामले सामने आये हैं. वहीं कोरोना से ठीक होकर 1,50,407 अपने घरों को लौट गये हैं. जबकि, कोरोना से 657 लोगों की मौत हो गई है.

2:41 PM. 11 Feb 222:41 PM. 11 Feb

अमेरिकी राष्ट्रपति ने की अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की अपने नागरिकों से तत्काल यूक्रेन छोड़ने की अपील

7:15 AM. 11 Feb 227:15 AM. 11 Feb

अमित शाह की रैली

यूपी में पहले चरण के चुनाव के बाद अब दूसरे चरण की लड़ाई तेज हो गई है. इसी को लेकर आज उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और बरेली में अमित शाह करेंगे रैली.

7:15 AM. 11 Feb 227:15 AM. 11 Feb

स्कूल बस में लगी आग

मुंबई के जुहू जेवीपीडी इलाके में एक स्कूल बस में आग लग गई. घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझा लिया है. इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. आग के कारणों की जांच हो रही है.

7:15 AM. 11 Feb 227:15 AM. 11 Feb

प्रदेश में आज से रात का तापमान गिरेगा

पटना में आज यानी शुक्रवार से रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने के आसार हैं. आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक रात का पारा गिरने से अगले एक हफ्ते तक ठंड महसूस होती रहेगी. दरअसल बिहार में पछुआ और दक्षिणी पछुआ हवा चलने लगी है. इसकी वजह से अगले एक हफ्ते तक तापमान सामान्य से कम रहेगा.

7:15 AM. 11 Feb 227:15 AM. 11 Feb

यूपी में पहले चरण में 60.17 प्रतिशत मतदान

यूपी में 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. पहले चरण में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मतदान के अधिकार का उपयोग किया. पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान आयोजित किया गया था. पहले चरण में कुल 60.17 प्रतिशत मतदान हुआ.

7:15 AM. 11 Feb 227:15 AM. 11 Feb

JTET के लिए भी झारखंड से मैट्रिक और इंटर पास करना जरूरी

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) नियमावली को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. नयी जेटेट नियमावली के अनुसार, अब परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का झारखंड से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पास होना अनिवार्य होगा. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को इससे छूट दी गयी है. परीक्षा जैक द्वारा ली जायेगी. नियमावली में किये गये बदलाव के अनुरूप अब प्रमाण पत्र की मान्यता आजीवन होगी. पूर्व में प्रमाण पत्र की मान्यता की अवधि सात वर्ष ही थी.

7:15 AM. 11 Feb 227:15 AM. 11 Feb

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola