Bank Holiday Makar Sankranti 2025 : 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर बैंक रहेंगे बंद? जानें यहां

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Jan 2025 11:36 AM

विज्ञापन

बैंक की सांकेतिक तस्वीर

Bank Holiday Makar Sankranti 2025 : 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. जानें डिटेल यहां.

विज्ञापन

Bank Holiday Makar Sankranti 2025 : जनवरी 2025 के महीने के लिए बैंक अवकाश की सूची आरबीआई ने पहले ही जारी कर दी है. इसमें आप छुट्टी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यदि आप सोच रहे हैं कि क्या इस वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर, जो 14 जनवरी को मनाए जा रहे हैं, बैंकों में छुट्टी रहेगी. तो आइए आपको बातते हैं. जनवरी महीने में त्योहार, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा सभी बैंक (सार्वजनिक और निजी) दो शनिवार और चार रविवार को बंद रहेंगे.

मकर संक्रांति पर बैंकों में रहेगी छुट्टी

क्या इस महीने मकर संक्रांति पर बैंक अवकाश हैं? इसका उत्तर है नहीं और हाँ…दोनों है. दरअसल, अलग-अलग राज्यों में उनके त्योहार के आधार पर छुट्टियों रहतीं हैं. मकर संक्रांति / उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघ संक्रांति / माघ बिहू के अवसर पर और हज़रत अली के जन्मदिन की छुट्टी है. इस दिन अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद – आंध्र प्रदेश, हैदराबाद – तेलंगाना, ईटानगर, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे. आप अपनी स्थानीय बैंक शाखा से पहले ही उनके अवकाश कार्यक्रम या सूची के संबंध में जानकारी ले लें.

13 से 16 जनवरी के बीच किन राज्यों में कब बंद रहेंगे बैंक?

  1. 13 जनवरी को पंजाब और आस-पास के इलाकों में लोहड़ी के त्यौहार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  2. 14 जनवरी को मकर संक्रांति और पोंगल उत्सव की वजह से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
  3. 15 जनवरी को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में बैंक तिरुवल्लुवर दिवस, माघ बिहू और तुसु पूजा के कारण बंद रहने वाले हैं.

बैंको में छुट्टी के बाद भी आप कर सकते हैं अपने काम, जानें कैसे

यदि बैंकों में छुट्टी रहती है तो आपके पास ऑनलाइन पैसों के लेन-देन का ऑप्शन मौजूद है. जानें यहां कैसे

NET BANKING क्या है?

NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग यूज कर सकते हैं. इसमें मनी ट्रांसफर, बिल का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा दी जाती है.

UPI क्या है?

Unified Payments Interface (UPI) : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस भी एक बेहतर तरीका है. आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का यूज करना होता है.

MOBILE BANKING क्या है?

MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई तरह की सुविधा का लाभ ले सकते हैं. जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि.

ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम यूज कर सकते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola