Bank Holiday : 11 से 16 जनवरी तक बैंक बंद रहेंगे! हॉलिडे लिस्ट पर डालें नजर

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Jan 2025 8:02 AM

विज्ञापन

जनवरी बैंक हॉलीडे लिस्ट

Bank Holiday : 11 से 16 जनवरी तक कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं. RBI की छुट्टियों की लिस्ट पर एक नजर डाले लें.

विज्ञापन

Bank Holiday : यदि आपको अमूमन बैंक में काम रहता है तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…ऐसा न हो कि आप काम के सिलसिले में बैंक जाएं और वहां ताला लटका मिले. दरअसल, शनिवार, 11 जनवरी से 16 जनवरी तक बैंक अलग-अलग राज्यों में बंद रहेंगे. कुछ छुट्टियां पूरे देश में होती हैं, जैसे 11 जनवरी को सेकंड सैटरडे हैं. इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश है. इन दो दिन पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी. RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, कहां-कहां पर किस दिन बैंक बंद रहेंगे, आइए नजर डालते हैं.

11 से 16 जनवरी के बीच किन राज्यों में कब बंद रहेंगे बैंक?

  1. 11 जनवरी को महीने का दूसरा शनिवार है. इस कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे. अगले दिन, 12 जनवरी को रविवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  2. 13 जनवरी को पंजाब और आस-पास के इलाकों में लोहड़ी के त्यौहार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  3. 14 जनवरी को मकर संक्रांति और पोंगल उत्सव की वजह से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
  4. 15 जनवरी को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में बैंक तिरुवल्लुवर दिवस, माघ बिहू और तुसु पूजा के कारण बंद रहने वाले हैं. 5. 16 जनवरी को उज्जवर तिरुनल और 19 जनवरी को रविवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी होगी.

छुट्टी के दिन करें ऑनलाइन पैसों की लेन देन, होगी आसानी

यदि बैंकों में छुट्टी रहती है तो आपके पास ऑनलाइन पैसों के लेन-देन का ऑप्शन मौजूद है. जानें विस्तार से यहां

NET BANKING क्या है?

NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग यूज कर सकते हैं. इसमें मनी ट्रांसफर, बिल का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा दी जाती है.

UPI क्या है?

Unified Payments Interface (UPI) : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस भी एक बेहतर तरीका है. आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का यूज करना होता है.

MOBILE BANKING क्या है?

MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई तरह की सुविधा का लाभ ले सकते हैं. जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि.

ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम यूज कर सकते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola