Baba Siddiqui Murder : सलमान खान मांग लें माफी, जानें किसने और क्यों दी ये सलाह

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Oct 2024 7:48 AM

विज्ञापन

salman khan vs lawrence bishnoi

Baba Siddiqui Murder : बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कई तरह की खबरें आ रहीं हैं. इस बीच बीजेपी नेता हरनाथ सिंह यादव ने सलमान खान को माफी मांगने की सलाह दी है. जानें पूरा मामला

विज्ञापन

Baba Siddiqui Murder : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राजनीतिक जगत में मातम छाया हुआ है. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अब भी गिरफ्त से बाहर हैं. हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान से करीबी होने की वजह से बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई. इस बीच पूर्व राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता हरनाथ सिंह यादव ने सलमान खान को नसीहत दी है. उन्होंने बॉलीवुड के दबंग से बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी है.

बीजेपी नेता हरनाथ सिंह यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि काला हिरण को बिश्नोई समाज देवता की तरह पूजता है. आपने उसका शिकार किया, जिसके कारण बिश्नोई समाज की भावनाएं बहुत आहत हुईं. बिश्नोई समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी बड़ी गलती के लिए समाज से माफी मांगनी चाहिए.

Read Also : बिश्नोई गैंग क्यों है सलमान खान से नाराज, लाॅरेंस क्यों बना जान का दुश्मन?

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच क्यों है खटास

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच दुश्मनी की शुरुआत साल 1998 में हुई थी. खबरें आईं थीं कि फिल्म हम साथ-साथ हैं कि शूटिंग के दौरान सलमान खान ने दो काले हिरण का शिकार किया था. काले हिरण का शिकार प्रतिबंधित है. इसके बाद वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत बॉलीवुड एक्टर के खिलाफ कार्रवाई हुई थी. केस में सलमान को 5 साल की सजा हुई है, लेकिन फिलहाल वे जमानत पर हैं. बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान से माफी मांगने को कहा था, लेकिन सलमान खान ने माफी नहीं मांगी थी, जिसके बाद से दोनों के बीच दुश्मनी की शुरूआत हुई. लॉरेंस खुलेआम सलमान खान को जान से मारने की धमकी देता रहा है.

बाबा सिद्दिकी और बॉलीवुड के बीच था गहरा नाता

बाबा सिद्दिकी कभी एक दूसरे के कट्टर विरोधी रहे सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के बीच सुलह कराने के कारण चर्चा में आए थे, जो 2013 के सबसे वायरल क्षणों में से एक था. वह सिनेमा के दिग्गज सुनील दत्त के शिष्य, यहां तक ​​कि उनके दूसरे बेटे के रूप में माने जाते थे. एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दिकी राजनीति और हिंदी फिल्मोद्योग के सहसंबंध के प्रतीक थे. शनिवार रात गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola