Ayodhya Deepotsav: ट्विटर पर अयोध्या दीपोत्सव की धूम, 230 करोड़ लोगों तक पहुंचा

Updated:
विज्ञापन

Ayodhya: Ram Ki Paidi illuminated with earthen lamps during Deepotsav celebrations, on the eve of the Diwali festival, in Ayodhya, Sunday, Oct. 23, 2022. (PTI Photo/Nand Kumar)(PTI10_23_2022_000314A)

अयोध्या में जिस तरह से दिवाली मनायी जा रही है. उसे देश-विदेश से लोग निहार रहे हैं. अयोध्या की दिवाली लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. ट्विटर पर लगातार #AyodhyaDeepotsav ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

इस समय देशभर में दिवाली की धूम है. लोग अपने घरों को रंगबिरंगे दीये और कैंडल से सजाकर दीपावली की खुशी मना रहे हैं. लेकिन इस बार की दिवाली भगवान राम की नगरी अयोध्या के लिए बेहद खास रहा. दिवाली के मौके पर अयोध्या में दीप जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया. एक साथ 15 लाख 76 हजार दीये जलाये गये.

ट्विटर पर अयोध्या की दिवाली की धूम

अयोध्या में जिस तरह से दिवाली मनायी जा रही है. उसे देश-विदेश से लोग निहार रहे हैं. अयोध्या की दिवाली लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. ट्विटर पर लगातार #AyodhyaDeepotsav ट्रेंड कर रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार करीब 230 करोड़ लोगों तक अयोध्या दीपोत्सव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम ये पहुंची हैं. इस हैशटैग के माध्यम से लोग फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं.

Also Read: Ayodhya Deepotsav: 15.76 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की अयोध्या, गिनीज में दर्ज हुआ नाम

15 लाख 76 हजार दीए जलाए जाने के विश्व रिकॉर्ड के साक्षी बने पीए मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के सरयू नदी के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर 15 लाख 76 हजार दीए जलाए जाने के विश्व रिकॉर्ड के साक्षी बने. राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त 2020 को शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी पहली बार अयोध्या पहुंचे थे. दीपोत्सव समारोह के लिए अयोध्या पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री राम मंदिर गए और राम लला की पूजा की.

Also Read: PM Modi On Diwali: पीएम बनने के बाद से सेना के साथ दिवाली मनाते है आए नरेंद्र मोदी, देखें कुछ झलकियां

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola