Ayodhya Deepotsav 2025: पुष्पक विमान में राम-सीता और लक्ष्मण, सीएम योगी ने खींचा रथ, देखें Video

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Oct 2025 5:01 PM

विज्ञापन

राम, सीता और लक्ष्मण के रूप में सजे कलाकारों को तिलक लगाते सीएम योगी

Ayodhya Deepotsav 2025: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या में भव्य दीपावली का आयोजन किया है. हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण पुष्पक विमान में सवार होकर अपने धाम पहुंचे. अयोध्या में दिवाली के मौके पर 26 लाख दीये जलाए जाने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के रूप में सजे कलाकार जिस पुष्पक विमान पर सवार थे, उसे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से खींचा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सीएम योगी ने कलाकारों की आरती उतारी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के रूप में सजे कलाकारों की आरती उतारी. उसके बाद सभी को उन्होंने तिलक लगाया और दक्षिणा भी दी.

अयोध्या में निकाली गई झांकी

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में रामायण काल की झांकियों को जय श्रीराम का ध्वज लहराकर रवाना किया. इस दौरान पूरा माहौल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा. सूचना विभाग, अयोध्या विकास प्राधिकरण और पर्यटन-संस्कृति विभाग की कुल मिलाकर 22 झांकियां, जैसे ही रामपथ से गुजरीं, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सजीव पात्रों और आधुनिक तकनीक से सजी इन झांकियों में श्रीराम के जीवन और रामायण के सातों कांड-बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किन्धाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड और उत्तरकांड का प्रदर्शन किया गया है. हर झांकी अपनी कथा कहती नजर आई; कहीं राम जन्म का उल्लास था, तो कहीं लंका विजय का पराक्रम. कलाकारों ने संगीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से त्रेतायुग की मर्यादा, भक्ति और आदर्शों को जीवंत कर दिया.

ये भी पढ़ें: रिकाॅर्ड 26 लाख दीयों के साथ होगा रामलला का स्वागत, दीपोत्सव 2025 के लिए सजी अयोध्या नगरी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola