Tripura Election 2023: कांग्रेस और सीपीएम का होगा सफाया, बोले CM हिमंता बिस्व सरमा- बड़े अंतर से जीतेगी बीजेपी

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने त्रिपुरा के सूर्यमणि नगर में कहा कि बीजेपी इस बार त्रिपुरा में और भी बड़े वोटों के अंतर से जीतेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वाम दल दोनों शून्य हैं, इसलिए वे एक शून्य तक जोड़ेंगे. राज्य में कांग्रेस और सीपीएम का सफाया हो जाएगा.

विज्ञापन

Tripura Election 2023:पूर्वोत्तर के तीन राज्य मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुका है. राजनीतिक दल ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने में जुटे हैं. इसी कड़ी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ओर से एक बड़ा बयान आया है. त्रिपुरा चुनाव को लेकर हिमंता ने कहा है कि बीजेपी एक बार फिर सत्ता में काबिज होगी. उन्होंने कहा की बीजेपी बड़े अंतर से प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाएगी.

कांग्रेस और वाम दल का होगा सफाया: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने त्रिपुरा के सूर्यमणि नगर में कहा कि बीजेपी इस बार त्रिपुरा में और भी बड़े वोटों के अंतर से जीतेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वाम दल दोनों शून्य हैं, इसलिए वे एक शून्य तक जोड़ेंगे. राज्य में कांग्रेस और सीपीएम का सफाया हो जाएगा.

गौरतलब है कि त्रिपुरा चुनाव को लेकर बीजेपी से लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताकत से तैयारी में जुटी हैं. बीजेपी के बड़े नेता लगातार त्रिपुरा का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिपुरा दौरे पर हैं. उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हिए कहा कि देश की पहली नागरिक, हमारी राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला हैं. यह हमारे देश की बदलती छवि है. हमारी विकास दर 6.8 फीसदी है, जो चीन और अमेरिका से ज्यादा है, यह हमारे देश की बदलती छवि है.


Also Read: जम्मू और कश्मीर: कुलगाम में जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

बता दें, त्रिपुरा विधानसभा का चुनाव 16 फरवरी को होगा. यहां विधानसभा की 60 सीटें हैं. साल 2018 में त्रिपुरा की 60 सीटों में से 59 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था. चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल करते हुए 35 सीटों पर जीत दर्ज किया था. वहीं, सीपीएम सिर्फ 16 सीटों पर ही सिमट गई. अब एक बार फिर बीजेपी की ओर से दावा किया जा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस और सीपीएम का सूपड़ा साफ हो जाएगा. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola