जम्मू और कश्मीर: कुलगाम में जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जम्मू और कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया. बरामद हथियारों और गोला-बारूद में 4 UBGL गोले, 446 M4 राउंड, 30 AK-47 राउंड, 2 मोर्टार शेल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल हैं.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों ने कुलगाम में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इसी के साथ सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है. सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार लोगों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है.

विज्ञापन

भारी मात्रा में हथियार जब्त: जम्मू पुलिस की कुलगाम पुलिस और 9 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने इलाके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. टीम ने जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया. बरामद हथियारों और गोला-बारूद में 4 UBGL गोले, 446 M4 राउंड, 30 AK-47 राउंड, 2 मोर्टार शेल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल हैं.


Also Read: एमसीडी चुनाव: AAP प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने वापस ली याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत, अब इस दिन होगा चुनाव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola