Assembly Election Results 2024: अरुणाचल प्रदेश में फिर बीजेपी सरकार, सिक्किम में SKM का धमाल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Jun 2024 3:00 PM
Assembly Election Results 2024
Assembly Election Results: अरुणाचल प्रदेश की 50 विधानसभा सीट और सिक्किम की 32 विधानसभा सीट पर रविवार को मतगणना हुआ. जिसमें सिक्किम में SKM ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की.
Assembly Election Results 2024:अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है. अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की 60 में से बीजेपी ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 4 सीटों पर उसे बढ़त हासिल है. वोटों की काउंटिंग अभी भी जारी है.
इधर, सीएम प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने विधानसभा चुनाव में 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटों पर जीत दर्ज कर धमाल मचा दिया है. इसके साथ ही एसकेएम ने सत्ता बरकरार रखी है. सीएम तमांग ने रहेनोक विधानसभा सीट से एसडीएफ उम्मीदवार सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हरा दिया है.

बोरदुरिया-बोगापानी सीट से बीजेपी उम्मीदवार की हुई जीत
बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के दौरान बोरदुरिया-बोगापानी और चंगलंग दक्षिण सीट पर जीत हासिल कर ली. निर्वाचन आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है. चुनाव आयोग ने बताया कि बीजेपी के वांगलिंग लोवांगडोंग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के जोवांग होसाई को 1,452 मत के अंतर से हराकर बोरदुरिया-बोगापानी सीट जीत ली. वहीं प्रदेश के खोन्सा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार वांगलाम साविन विजयी हुए हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं बीजेपी उम्मीदवार कामरंग तेसिया को 2,216 मतों के अंतर से हराया.

एसकेएम उम्मीदवार समदुप लेप्चा ने लाचेन मंगन सीट जीती
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के समदुप लेप्चा ने रविवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के हिशे लाचुंगपा को 851 मतों से हराकर लाचेन मंगन विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है. लेप्चा को 3,929 जबकि हिशे को 3,078 वोट मिले.
Read Also : Exit Poll: एग्जिट पोल में NDA को प्रचंड बहुमत, झारखंड में BJP को नुकसान, बिहार में ‘बहार’, देखें एग्जिट पोल के आंकड़े
पूर्व मुख्यमंत्री हारे, वर्तमान मुख्यमंत्री जीते
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और एसडीएफ सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग पोकलोक विधानसभा सीट पर एसकेएम उम्मीदवार भोजराज राय से 3,063 मत से हार चुके हैं. वहीं सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) सुप्रीमो पी एस तमांग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हराकर विधानसभा सीट जीत ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










