Assembly By Elections का बजा बिगुल, बीजेपी, कांग्रेस और AAP ने उतारे प्रत्याशी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jun 2024 3:34 PM
Assembly By Elections
Assembly By Elections: पश्चिम बंगाल की 4 और पंजाब की एक सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को होगा. जालंधर वेस्ट से बीजेपी ने शीतल अंगुराल को टिकट दिया है. जबकि आम आदमी पार्टी ने यहां से मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया है. 7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी. उपचुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आएंगे.
Assembly By Elections: लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल और पंजाब में होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की चार और पंजाब की एक सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है. गौरतलब है कि 7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी. उपचुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आएंगे.
पंजाब और पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी ने उतारे उम्मीदवार
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की चार और पंजाब की एक सीट के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट से बीजेपी ने मानस कुमार घोष उतार है. वहीं राणाघाट दक्षिण पर मनोज कुमार बिस्वास, बगदा सीट से विनय कुमार विस्वास और मानिक ताला सीट पर कल्याण चौबे को उतारा है. वहीं पंजाब के जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने शीतल अंगुराल को उम्मीदवार बनाया है.
AAP ने भी घोषित किए उम्मीदवार के नाम
इधर, आम आदमी पार्टी ने भी वार को पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने एक-दूसरे दलों से आए नेताओं को प्रत्याशी घोषित किया है. दरअसल, आम आदमी पार्टी ने यहां से मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकी भाजपा ने शीतल अंगुराल को उपचुनाव में उतारा है. बता दें, अंगुराल आम आदमी पार्टी के विधायक थे, उनके इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है. जबकि, मोहिंर भगत बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे.
इस्तीफे से रिक्त हुआ जालंधर पश्चिम सीट
बता दें साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जालंधर पश्चिम सीट से शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज की थी. इसके बाद अंगुराल जालंधर के तत्कालीन सांसद सुशील रिंकू के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे. भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद 28 मार्च को उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. विधानसभा अध्यक्ष ने 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और इसके अगले दिन उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: शिवराज सिंह चौहान झारखंड के चुनाव प्रभारी नियुक्त, हिमंत विश्व सरमा सह-प्रभारी बनाए गए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










