असम में कांग्रेस 100 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 5 पार्टियों से मिलाया हाथ

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, फोटो पीटीआई

Assam Election: कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव 100 सीटों पर लड़ने का फैसला किया है. जबकि पाचं अन्य पार्टियों के साथ कांग्रेस ने गठबंधन किया है.

विज्ञापन

Assam Election: असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बताया- कांग्रेस विधानसभा चुनाव 5 अन्य पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया कि कांग्रेस असम की 126 सीटों में से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

असम में किन-किन पार्टियों से कांग्रेस ने किया गठबंधन?

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने असम जातीय परिषद, रायजोर दल, सीपीआई (एम), सीपीआई (एमएल) और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है. जबकि 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. कांग्रेस ने गठबंधन सहयोगी रायजोर दल के लिए 11 सीट छोड़ी हैं.

कांग्रेस अब तक 94 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 126 सीटों में से 94 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. कांग्रेस ने 3 मार्च को 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची, 7 मार्च को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 19 मार्च को 22 उम्मीदवारों की तीसरी और 20 मार्च को 7 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की.

कांग्रेस 2016 से सत्ता से बाहर है

कांग्रेस 2016 से इस पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता से बाहर है, जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश करेगी. निवर्तमान विधानसभा में सत्तारूढ़ बीजेपी के 64 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद (अगप) के 9 विधायक, यूपीपीएल के 7और बीपीएफ के 3 विधायक हैं. विपक्ष में कांग्रेस के 26 विधायक, एआईयूडीएफ के 15 विधायक और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक विधायक हैं. एक निर्दलीय विधायक भी हैं.

9 अप्रैल को असम में होंगे चुनाव

असम विधानसभा की 126 सीट के लिए चुनाव 9 अप्रैल को होंगे. जबकि मतों की गिनती चार मई को होगी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola