Pahalgam Attack : असदुद्दीन ओवैसी का गुस्सा निकला पाकिस्तान पर, कहा– ISIS की तरह…
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Apr 2025 8:00 AM
Asadudding Owaisi
Pahalgam Attack : हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. ऐसा इसलिए क्योंकि पहलगाम आतंकवादी हमले के बदले में भारत ने महत्वपूर्ण सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं. यही नहीं राजनयिक संबंधों को काफी कम कर दिया है. इससे पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान के अटपटे बयान का असदुद्दीन ओवैसी ने करारा जवाब दिया है.
Pahalgam Attack : पहलगाम हमले के बाद कुछ पाकिस्तानी नेताओं की ओर से लगातार बयान दिए जा रहे हैं. वे भारत को युद्ध की धमकी दे रहे हैं. इन बयानों से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी नाराज हो गए हैं. उन्होंने पड़ोसी देश पर हमला बोला और उसकी तुलना आतंकी समूह आईएसआईएस से की. ओवैसी ने धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों की खास तौर पर आलोचना की. एआईएमआईएम प्रमुख ने दोहराया कि आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या करने से पहले उनका धर्म पूछा. उन्होंने कहा, “आप किस धर्म की बात कर रहे हैं? यह कृत्य दिखाता है कि आप आईएसआईएस के माइंडसेट के हो.”
हमारा सैन्य बजट आपके राष्ट्रीय बजट से बड़ा : असदुद्दीन ओवैसी
पाकिस्तान को भारत की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी असदुद्दीन ओवैसी ने दी. उन्होंने भी सुझाव दिया कि पड़ोसी देश या उसके नेताओं को भारत के साथ सैन्य संघर्ष में उतरने या परमाणु युद्ध की धमकी देने में उत्सुकता नहीं दिखानी चाहिए. वे भारत की सैन्य या आर्थिक ताकत का मुकाबला नहीं कर सकते. ओवैसी ने कहा, “वे (पाकिस्तान) भारत से आधे घंटे नहीं, बल्कि आधी सदी पीछे हैं. हमारा सैन्य बजट आपके राष्ट्रीय बजट से बड़ा है. पाकिस्तानी नेताओं को भारत को परमाणु युद्ध की धमकी नहीं देनी चाहिए. उन्हें याद रखना चाहिए कि अगर वे किसी दूसरे देश में निर्दोष लोगों को मारेंगे तो कोई भी चुप नहीं रहेगा.”
यह भी पढ़ें : Indus Water Treaty : जरूरी था पाकिस्तान का पानी बंद करना, पढ़ें विवेक शुक्ला का लेख
पाकिस्तान की धमकी का जवाब असदुद्दीन ओवैसी ने दिया
एआईएमआईएम के लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी की यह टिप्पणी पाकिस्तानी मंत्री हनीफ अब्बासी द्वारा भारत को परमाणु हमले की धमकी दिए जाने के बाद आई है. अब्बासी ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान के शस्त्रागार, जिसमें घोरी, शाहीन और गजनवी मिसाइलों के साथ 130 परमाणु हथियार शामिल हैं, केवल भारत के लिए रखे गए हैं. इससे पहले, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यह धमकी दी थी कि अगर भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का सैन्य जवाब दिया तो पूरी तरह से युद्ध छिड़ सकता है. इन टिप्पणियों ने दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










