Gujarat Election 2022: आज शाम ऑटो ड्राइवर के घर खाना खाने जाएंगे अरविंद केजरीवाल, देखें ये वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Sep 2022 2:03 PM

विज्ञापन

Ahmedabad: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and Deputy Chief Minister Manish Sisodia address a press conference in Ahmedabad, Monday, Aug. 22, 2022. (PTI Photo)(PTI08_22_2022_000148B)

Gujarat Election 2022: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से आये इस वीडियो में 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल बातचीत के क्रम में ऑटो ड्राइवर कहता दिख रहा है कि मेरा नाम विक्रम दंतानी है. मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. देखें वीडियो में आगे आखिर है क्‍या

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चली है. भाजपा और कांग्रेस के अलावा प्रदेश में आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ भी ताल ठोंक रही है. आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद में तीन बैठकें करने वाले हैं. इनमें से एक बैठक का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को खुद ‘आप’ के संयोजक केजरीवाल ने अपने ट्विटर वॉल पर शेयर किया है. वीडियो में वो एक ऑटो चालक से बात करते नजर आ रहे हैं. मंच से केजरीवाल उस ऑटो ड्राइवर से बात कर रहे हैं और उसके डिनर का निमंत्रण स्‍वीकार करते दिख रहे हैं.

मेरे घर खाना खाने आएंगे केजरीवाल जी

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से आये इस वीडियो में ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल बातचीत के क्रम में ऑटो ड्राइवर कहता दिख रहा है कि मेरा नाम विक्रम दंतानी है. मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. आपका वीडियो मैंने सोशल मीडिया पर देखा है. आप पंजाब में ऑटो ड्राइवर के घर खाना खाने गये थे. मैं भी एक गुजराती हैं. क्‍या आप मेरे घर खाना खाने आएंगे. इतना ड्राइवर के इतना कहते ही पूरे हॉल में ताली बजने लगती है.


अरविंद केजरीवाल ने क्‍या दिया जवाब

ऑटो ड्राइवर के निमंत्रण को स्‍वीकार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जरूर आएंगे…मैं पंजाब के ऑटो वाले के यहां गया था. पंजाब के ऑटो वाले भी प्यार करते हैं. गुजरात के ऑटो वाले भी प्‍यार करते हैं. केजरीवल ने ऑटो ड्राइवर वाले से पूछा कि क्‍या आज शाम को आएं. कितने बजे ? ऑटो वाले ने केजरीवाल को जवाब देते हुए कहा कि आठ बजे आएं आप…

Also Read: Gujarat Election 2022: मुस्लिम वोट पर भाजपा की नजर! बीजेपी ने बनाया ये खास प्‍लान
मुझे लेने आओगे…अपने ऑटो में

आगे आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे लेने आओगे…अपने ऑटो में…इसपर ऑटो ड्राइवर ने कहा कि मैं जरूर आऊंगा. केजरीवाल ने कहा कि मेरे साथ गोपाल भाई और रिसुदान भाई भी आ जाएं…इसपर जवाब आया कि हां….आगे केजरीवाल ने कहा कि हम तीनों आपके घर खाना खाने आएंगे.

अरविंद केजरीवाल का दो दिन का दौरा

यहां चर्चा कर दें कि अरविंद केजरीवाल आज अहमदाबाद में इसके बाद व्यापारियों और वकीलों के साथ बातचीत करेंगे. गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. केजरीवाल विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने और भाजपा शासित गुजरात में ‘आप’ के चुनाव अभियान के तहत सोमवार और मंगलवार को स्थानीय पार्टी नेताओं से मिलने रविवार को अहमदाबाद पहुंचे हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola