‘झाडू को वोट करेंगे तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा’, अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर आया अमित शाह का रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन
‘झाडू को वोट करेंगे तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा’, अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर आया अमित शाह का रिएक्शन

Amit Shah/ File Photo

‘यदि आप झाडू को वोट करेंगे तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा’, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

‘यदि आप झाडू को वोट करेंगे तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा’ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में केजरीवा पर कटाक्ष किया, और कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की इससे बड़ी अवमानना नहीं हो सकती है. उन्होंने कहा कि क्या सुप्रीम कोर्ट अपराध पर निर्णय चुनावी जीत या हार के आधार पर करेगा? ऐसा ही केजरीवाल जी कहते नजर आ रहे हैं आजकल…

इंटरव्यू के दौरान अमित शाह ने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल को ऐसा कहते नहीं सुना है, लेकिन आपने कहा कि मैंने ऐसा न्यूज पेपर में पढ़ा है. यदि एसी बात है तो सुप्रीम कोर्ट पर की गई यह टिप्पणी बहुत ही गलत है. आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में रोडशो के दौरान कहा कि यदि आप झाड़ू का बटन दबाएंगे तो मुझे दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा. इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद थे.

क्या कहा अमित शाह ने केजरीवाल केस में

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बीजेपी नेता अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. लेकिन जिस तरह से आम आदमी पार्टी के नेता कोर्ट के फैसले को केजरीवाल की जीत बता रहे हैं, तो मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि पहले उन्होंने कहा था कि केजरीवाल की गिरफ्तारी अवैध है. इसपर सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी. इसके बाद उन्होंने अपनी याचिका में संशोधन किया और जमानत मांगी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया, कोर्ट ने कहा कि चुनाव में प्रचार करने की आपकी मांग, हम आपको अंतरिम जमानत दे रहे हैं और आपको आत्मसमर्पण करना होगा.

Read Also : ‘झाड़ू को वोट दिया तो नहीं जाना होगा जेल’, जानें अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola