अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा 9वां समन, 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

Arvind Kejriwal/ File Photo
अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी ने नया समन जारी किया है. उन्हें नौवां समन जारी करके पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
दिल्ली शराब नीति मामले में जांच एजेंसी ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 9वां समन भेजकर 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले खबर आई थी कि केजरीवाल के खिलाफ जांच एजेंसी ईडी ने नया मामला ओपन किया है.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने नये केस के संबंध में जानकारी दी है. आम आदमी पार्टी इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को, सीएम केजरीवाल को शराब नीति मामले में कोर्ट से कुछ राहत मिली थी. दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में समन पर पेश न होने को लेकर ईडी द्वारा दर्ज करायी दो शिकायतों के मामले में अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है.
अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका
आपको बता दें कि ईडी की जांच को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता पहले भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. पार्टी का कहना है कि ये अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तार करने का प्रयास है. बीजेपी साजिश के तहत ऐसा कर रही है. वो चाहती है कि ‘आप’ इंडिया गठबंधन से अलग हो जाए लेकिन ऐसा नहीं होगा. हम झुकने वाले नहीं हैं. आप नेता आतिशी के अलावा सौरभ भारद्वाज भी केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका व्यक्त कर चुके हैं.
यह नौवां समन है केजरीवाल को
पहले ईडी के द्वारा भेजे गये आठ समन के बाद भी अरविंद केजरीवाल के पेश नहीं होने के बाद, नौवां समन जारी किया गया है. केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली के सीएम को पहला समन 2 नवंबर 2023 को भेजा था. इसके बाद उन्हें 21 नवंबर, 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी और 4 मार्च को समय जारी किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










