अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Mar 2024 4:38 PM
arvind-kejriwal
शनिवार को अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 15 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है. इसके बाद वे कोर्ट से बाहर निकले. जानें पूरा मामला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 15 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है. राउज एवेन्यू कोर्ट से केजरीवाल बाहर निकल चुके हैं. अरविंद केजरीवाल दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी के समन पर पेश न होने को लेकर उनके खिलाफ दर्ज जांच एजेंसी के दो मामलों के संबंध में शनिवार को कोर्ट के समक्ष पेश हुए. केजरीवाल की पेशी को लेकर कोर्ट की सुरक्षा कड़ी की गई थी.
15,000 रुपये के निजी मुचलके और 1 लाख रुपये की ज़मानत राशि पर बेल
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ACMM ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15,000 रुपये के निजी मुचलके और 1 लाख रुपये की ज़मानत राशि पर बेल दी है. दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले के संबंध में ईडी की दो शिकायतों के आधार पर कोर्ट द्वारा उन्हें जारी किए गए समन के बाद केजरीवाल की पेशी हुई.
केजरीवाल को कोर्ट ने कमरे से जाने की अनुमति दी
कोर्ट ने ईडी के समन पर पेश न होने को लेकर जांच एजेंसी द्वारा दर्ज दो मामलों में अरविंद केजरीवाल को जमानत देने का काम किया है. इसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल को कोर्ट के कमरे से जाने की अनुमति दी. ईडी द्वारा दर्ज दो मुकदमों में सुनवाई जारी रहेगी.
Delhi Excise Policy: दिल्ली के सीएम को राउज एवेन्यू कोर्ट ने भेजा समन, अरविंद केजरीवाल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
केजरीवाल को मिली बड़ी राहत
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से कहा जा रहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले ईडी दिल्ली के सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है. जांच एजेंसी ईडी के आठवें समन के बाद भी केजरीवाल पेश नहीं हुए.
दिल्ली के सीएम केजरीवाल जब कोर्ट में पेश होने के लिए घर से निकले तो उनके चेहरे पर शिकन नजर आ रही थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत देने के बाद कोर्ट रूम से बाहर जाने की इजाजत दी. कोर्ट के इस आदेश के बाद केजरीवाल के चेहरे से शिकन थोड़ी कम हुई.
बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया
केजरीवाल को राउज़ एवेन्यू कोर्ट द्वारा जमानत मिलने पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल को जमानत लेनी पड़ी… ये नौबत ही नहीं आनी चाहिए थी. नौबत इसलिए आई क्योंकि केजरीवाल ने ईडी द्वारा दिए गए 8 समनों की अवहेलना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










