Gujarat Election 2022: गाय के लिए अरविंद केजरीवाल की गारंटी! IB की रिपोर्ट के नाम पर क्या बोल गये जानें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Oct 2022 12:25 PM
Gujarat Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पिछले कई महीनों से मैं गुजरात में आ रहा हूं. इस दौरान कई लोग मुझसे मिले. उन्होंने इस संबंध में शिकायत की. दिल्ली में गाय के रख रखाव के लिए प्रतिदिन 40 रुपये दिये जाते हैं.
Gujarat Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले सरगर्मी तेज हो गयी है. प्रदेश के दो दिन के दौरे पर पहुंचे आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां वादों की झड़ी लगाते नजर आ रहे हैं. रविवार को उन्होंने कहा कि एक जो गारंटी है, वो हम गुजरात के लोगों को दे रहे हैं. हम सब गाय को अपनी माता मानते हैं. गाय की पूजा करते हैं. लेकिन जिस तरह से गुजरात के अंदर गाय की अनदेखी की जा रही है. या दुर्व्यवहार किया जा रहा है. वो बड़े दुख की बात है.
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पिछले कई महीनों से मैं गुजरात में आ रहा हूं. इस दौरान कई लोग मुझसे मिले. उन्होंने इस संबंध में शिकायत की. दिल्ली में गाय के रख रखाव के लिए प्रतिदिन 40 रुपये दिये जाते हैं. 20 रुपये दिल्ली सरकार देती है और 20 रुपये नगर निगम की ओर से दिये जाते हैं. यदि हमारी सरकार गुजरात में बनती है तो हम प्रति गाय 40 रुपये प्रतिदिन देने का काम करेंगे.
उन्होंने कहा कि हर जिले के अंदर पंजारा पोल बनाया जाएगा. ताकि जो गायें दूध देना बंद कर देती हैं और सड़कों पर घूमती है उनकी देख रेख पंजारा पोल में किया जा सके. और जो भी कदम गाय की देख रेख के लिए उठाने होंगे, वो हमारी सरकार उठाएगी. दौरे के दूसरे दिन केजरीवाल ने अपने विरोधियों पर जमकर हमला किया.
गाय माता के लिए @ArvindKejriwal जी की Guarantee!
🔹AAP की सरकार बनने पर हम रखरखाव के लिए ₹40/गाय हर दिन देंगे
🔹जो गायें दूध देना बंद कर देती हैं और सड़कों पर घूमती है उनके लिए पंजारा पोल बनाएंगे
Gujarat में गायों की अनदेखी हो रही है। हम गायों की देखभाल के लिए हर क़दम उठाएंगे pic.twitter.com/lkcL5ITV9C
— AAP (@AamAadmiParty) October 2, 2022
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा में जाना चाहते थे. भाजपा ने कहा ‘हम कांग्रेस को और कमजोर नहीं करना चाहते. अभी वहीं रहो, आपका ख़्याल रखेंगे.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देकर भाजपा को जीता मत देना. कांग्रेस ख़त्म है. इनकी 10 सीट भी नहीं आ रही. ये चुनाव बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे.
IB Report से बड़ा खुलासा!
आज Gujarat में चुनाव हो तो AAP की सरकार बन रही है:Sources
रिपोर्ट से बुरी तरह बौखलाई BJP, Congress के साथ Secret Meetings कर रही है
भाजपा का प्रयास-कांग्रेस को मज़बूत कर Anti-BJP Vote बांटो
कांग्रेस की ज़िम्मेदारी-AAP के वोट काटो
-CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/e1j35pQAxI
— AAP (@AamAadmiParty) October 2, 2022
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आईबी की रिपोर्ट में अभी आप की जीत का मार्जिन थोड़ा कम है. उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों से मेरी अपील: एक ज़ोरदार धक्का और लगाने की जरूरत है. एक ज़ोरदार धक्का लग गया तो पंजाब और दिल्ली दोनों के रिकॉर्ड टूट जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










