Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया AAP विधायकों को खरीदने का आरोप, दिल्ली किया तलब
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Sep 2022 10:52 PM
अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा हर राज्य में धनबल के जरिए या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसियों का डर दिखाकर विधायकों को अपने पाले में करने के लिए ऑपरेशन लोटस की योजना बना रही है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर पंजाब में उनकी पार्टी के 10 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश कर खरीदने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया. केजरीवाल ने पंजाब के आप विधायकों को गुरुवार को दिल्ली तलब किया है.
केजरीवाल का आरोप भाजपा बना रही ‘ऑपरेशन लोटस’ की योजना
अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा हर राज्य में धनबल के जरिए या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसियों का डर दिखाकर विधायकों को अपने पाले में करने के लिए ऑपरेशन लोटस की योजना बना रही है. केजरीवाल ने आरोप लगाया और कहा, हमें पता चला कि भाजपा ने 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश कर पंजाब में विधायकों को खरीदने का प्रयास किया. पंजाब में हमारे 10 विधायकों से संपर्क किया गया. यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है.
Also Read: Gujarat Election 2022: ‘सपने बेचने वालों पर भरोसा मत करना’, अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर कसा तंज
हम कांग्रेस नहीं हैं, कोई हमें खरीद नहीं सकता : केजरीवाल
केजरीवाल ने ट्वीट किया, दिल्ली के बाद भाजपा वाले अब हमारे विधायकों को खरीदने पंजाब पहुंच गये हैं. ये करोड़ों आ कहां से रहे हैं? भाजपा को समझना चाहिए कि हम कांग्रेस नहीं हैं, कोई हमें खरीद नहीं सकता. जिस तरह वे एक बाद एक निर्वाचित सरकारों को गिरा रहे हैं, उससे यह मुद्दा देश एवं लोकतंत्र के लिए और गंभीर हो गया है.
चार्टर्ड विमान में यात्रा पर क्या बोले केजरीवाल
चार्टर्ड विमान में यात्रा करने संबंधी फोटो सोशल मीडिया पर नजर आने के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि यह गुजरात चुनाव से पहले असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की भाजपा का तरकीब है. उन्होंने कहा, हमें गुजरात में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. भाजपा ने कभी असल मुद्दों पर बहस नहीं की. जब आपसे गुजरात के विद्यालयों की स्थिति के बारे में पूछते हैं तब वे कुछ तस्वीरें डाल देते हैं. मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की तरकीब है. दिल्ली में नगर निगम वार्डों के परिसीमन में विसंगतियों के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि आप परिसीमन आयोग के सामने ये मुद्दे रखेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










