Arunachal Pradesh: ‘अरुणाचल कभी चीन का हिस्सा नहीं था और ना होगा’, देखें स्थानीय युवाओं ने क्या कहा

arunachal-pradesh-crisis
Arunachal Pradesh ; चीन की हरकत पर अरुणाचल प्रदेश के युवाओं ने फटकार लगाई है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हमारा प्रदेश कभी चीन के पास नहीं था और कभी रहेगा भी नहीं.
Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन ने ऐसा बेतुका काम किया जिसपर भारत ने नाराजगी जाहिर की है. दरअसल, कुछ दिन पहले अरुणाचल प्रदेश पर चीन ने अपना दावा पेश किया था. इसके बाद उसने अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों के 30 नये नामों की चौथी सूची जारी की जिसपर भारत की प्रतिक्रिया सामने आई है. विदेश मंत्रालय ने चीन की चाल का करारा जवाब दिया है. मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ‘मनगढ़ंत नाम’ रखने से वास्तविकता नहीं बदलती है. अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है. यह भारत का हिस्सा आगे भी रहेगा.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि चीन भारत के एक अभिन्न राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने का अपना काम जारी रखे हुए है जो मूर्खतापूर्ण है. हम ऐसी कोशिशों को कभी स्वीकार नहीं कर सकते हैं. अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है. जायसवाल ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा पेश करते रहने संबंधी सवाल के जवाब में अपनी वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उक्त बातें कही.
कांग्रेस ने क्या दी प्रतिक्रिया जानें
चीन की इस हरकत पर कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि जब चीन उकसाता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कच्चातिवु पर झूठी कहानी गढ़ने का प्रयास करने लगते हैं. उन्होंने आगे लिखा कि चीन विभिन्न देशों के क्षेत्रों पर दावा करता है और उनका नाम बदलने की कोशिश करता है जो उसकी पुरानी आदत है. भारत के लोग चीन की इन बेतुकी हरकतों की निंदा करने में एक साथ हैं.
Read Also : India China Tension : ‘अरुणाचल प्रदेश की हकीकत नहीं बदलेगी, चाहे कुछ भी कर लो’, चीन पर भड़के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
अरुणाचल कभी चीन का हिस्सा नहीं था
इस बीच स्थानीय लोगों का मामले पर बयान आ रहा है. उन्होंने इस हरकत के लिए चीन को फटकार लगाई है. स्थानीय युवक अजीत ने कहा कि चीन कहता है कि अरुणाचल उनका हिस्सा है. लेकिन ऐसा कतई नहीं है. अरुणाचल भारत का हिस्सा है और हमेशा रहेगा. वहीं एक अन्य युवक ने कहा कि हम भारतीय हैं और हमेशा रहेंगे. किशन नाम के युवा ने कहा कि अरुणाचल कभी चीन का हिस्सा नहीं था और न ही कभी होगा. अरुणाचल भारत का है और हमेशा रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










