“धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करते रहे,” ECI मामले में अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर तंज
BJP on Rahul Gandhi: अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर बड़ा तंज
Anurag Thakur vs Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने जोरदार हमला बोला है. ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज कसने के लिए मिर्जा गालिब की शायरी का सहारा लिया और कहा- “धूल चेहरे पर थी और आइना साफ करता रहा.”
Anurag Thakur vs Rahul Gandhi: चुनाव आयोग पर वोट चोरी और बीजेपी के साथ मिली-भगत के आरोप पर अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- “अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, तो वह राहुल गांधी का नेतृत्व है. पार्टी के अंदर भी राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठते हैं. जब वह चुनाव हारते हैं, तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं या मतदाताओं को दोषी ठहराते हैं. कांग्रेस ने कहा, भाजपा के लिए ईवीएम में हेराफेरी की गई है. फिर उन्होंने कहा कि ईवीएम पर प्रतिबंध लगाओ, मतपत्र वापस लाओ. फिर उन्होंने कहा कि ईवीएम को रिमोट से हैक किया जा सकता है.”
हर हार के बाद कांग्रेस नये बहाने ढूंढती है : अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए कहा- “हर हार के बाद कांग्रेस नए बहाने ढूंढती रही. कांग्रेस ने आत्मचिंतन नहीं किया, बल्कि बार-बार ईवीएम, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को दोष देती रही. बिहार चुनाव हारते देख कांग्रेस पहले ही विपक्षी दलों के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाने में जुटी है.” ठाकुर ने आगे कहा- “कल कुछ कांग्रेस के लोग कह रहे हैं राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं ने बवंडर खड़ा किया… बवंडर नहीं गलती है… मैं राहुल जी को यही कहूंगा- धूल चेहरे पर थी और आज आईना साफ करते रहे”.
#WATCH | Delhi: On Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi's allegations on EC, BJP MP Anurag Thakur says, "If we start from 1952, Congress and CPI together defeated Dr. Bhimrao Ambedkar, a constitution maker and a saint-like leader, in the election. Congress laid the… pic.twitter.com/Vi2IwpX6W5
— ANI (@ANI) August 13, 2025
कांग्रेस ने 1952 के पहले ही चुनाव में चुनावी भ्रष्टाचार की नींव रखी : अनुराग ठाकुर
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- “अगर हम 1952 से शुरुआत करें तो कांग्रेस और सीपीआई ने मिलकर संविधान निर्माता और संत समान नेता डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुनाव में हराया था. कांग्रेस ने 1952 के पहले ही चुनाव में चुनावी भ्रष्टाचार की नींव रखी थी. रिकॉर्ड देखें: 74,333 वोट खारिज हुए, जबकि अंबेडकर जी सिर्फ 14,561 वोटों से हारे. कांग्रेस ने यह सुनिश्चित किया कि एक संविधान निर्माता, एक दलित नेता, पहले ही चुनाव में खत्म हो जाए. सोचिए, जिसने संविधान बनाया, उसे कांग्रेस परिवार ने चुनावी धोखाधड़ी के जरिए हरा दिया.”
राजीव गांधी कहते थे वोटिंग मशीन से चुनाव कराओ, और राहुल गांधी बैलेट पेपर : ठाकुर
सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, “इस परिवार और पार्टी की शुरू से परंपरा रही है कि अगर आप चुनाव हार जाते हैं तो चुनाव आयोग, मतदाताओं या चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं. इंदिरा गांधी ने कहा था, मतदाता मूर्खों का समूह हैं. जब राजीव गांधी चुनाव हार गए, तो उन्होंने बैलेट पेपर को दोषी ठहराया. राहुल गांधी के पिता कहते थे, वोटिंग मशीन से चुनाव कराओ, और राहुल गांधी कहते हैं, बैलेट पेपर से चुनाव कराओ.”
ममता बनर्जी ने 2005 में लोकसभा में दस्तावेज फेंके थे : अनुराग ठाकुर
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैं ममता बनर्जी से एक सवाल पूछना चाहता हूं. 2005 में लोकसभा में उन्होंने दस्तावेज फेंके थे जिसमें दावा किया गया था कि मतदाता सूची में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के नाम शामिल हैं. अब, जब हम उस गड़बड़ी को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, तो वह बाधाएं खड़ी कर रही हैं. क्या वह तब झूठ बोल रही थीं या अब झूठ बोल रही हैं?”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









