अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, NCP नेता ने दिए संकेत

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Jan 2026 6:58 AM

विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार, फोटो पीटीआई

Sunetra Pawar: विमान हादसे में अजित पवार की मौत के बाद उनकी पत्नी को सुनेत्रा पवार को डिप्टी मुख्यमंत्री बनाए जा सकती हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एक नेता ने ऐसे संकेत दिए हैं.

विज्ञापन

Sunetra Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री नरहरि झिरवाल ने कहा कि जनता चाहती है कि दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य के मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए. सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं. अजित पवार की NCP सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है जिसमें बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल हैं.

झिरवाल बोले सुनेत्रा पवार को लेकर नेतृत्व से करेंगे बात

अजित पवार की मृत्यु के बाद राकांपा के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर झिरवाल ने कहा कि लोग चाहते हैं कि ‘वहिनी’ (यानी भाभी सुनेत्रा पवार) को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए. अजित पवार के करीबी रहे झिरवाल ने बारामती में नेता के अंतिम संस्कार के बाद एक समाचार चैनल से कहा, हम इस बारे में नेतृत्व से बात करेंगे और फैसला लेंगे.

NCP के दोनों गुटों का हो सकता है विलय?

NCP के दोनों गुटों के विलय के संबंध में पूछे गए सवाल पर झिरवाल ने कहा, दोनों गुट पहले से ही एक हैं. सभी को यह एहसास हो गया है कि बिखरे रहने का कोई फायदा नहीं है और एकजुट होना ही होगा. जुलाई 2023 में अजित पवार तत्कालीन एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार में शामिल हुए थे, जिसके कारण उनके चाचा शरद पवार द्वारा स्थापित NCP में फूट पड़ गई थी.

विमान दुर्घटना में अजित पवार समेत 5 लोगों की गई जान

बुधवार को पुणे जिले के बारामती में चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola