‘एयर इंडिया’ के विमान में बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर इमरजेंसी घोषित

Updated:
विज्ञापन
Air India Plane

Air India Plane

Air India Bomb Threat: बम की धमकी के मद्देनजर ‘एअर इंडिया’ की मुंबई-तिरुवनंतपुरम उड़ान को ‘आइसोलेशन बे’ में रखा गया है.

विज्ञापन

केरल के विमान में बम की धमकी की खबर आ रही है. हवाई अड्डा सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी है कि बम की धमकी के मद्देनजर ‘एयर इंडिया’ की मुंबई-तिरुवनंतपुरम उड़ान को ‘आइसोलेशन बे’ में रखा गया है. विमान से यात्रियों को निकाला जा रहा है.


Read Also : धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें, काम पर आए क्रू मेंबर्स

तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर इमरजेंसी घोषित

मुंबई से आए ‘एयर इंडिया’ के एक विमान में बम की धमकी मिलने के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. विमान सुबह करीब आठ बजे हवाई अड्डे पर उतरा और उसे ‘आइसोलेशन बे’ में ले जाया गया. यात्रियों को विमान से उतरा गया. विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर पायलट ने बम की धमकी मिलने की जानकारी दी. विमान में 135 यात्री सवार हैं. अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमकी किसने और कैसे दी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola