Air India Flight: विस्तारा के बाद अब बाल-बाल बची एयर इंडिया की फ्लाइट, गोवा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

Air India Flight
Air India Flight: गोवा एयरपोर्ट पर बुधवार को बड़ा हादसा टल गया. डाबोलिम से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के दौरान पक्षी टकरा गया.
Air India Flight: गोवा के डाबोलिम से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI684 में आज सुबह उड़ान भरने के दौरान पक्षी टकरा गया. ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार उड़ान रोक दी. सभी यात्री सुरक्षित रूप से उतर गए थे, और घटना के बाद विमान आवश्यक निरीक्षण के लिए चला गया. डाबोलिम हवाई अड्डे पर हमारे ग्राउंड सहयोगियों ने मेहमानों को पूरा सहयोग दिया. उन्हें जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई. एयर इंडिया प्रवक्ता ने कहा, यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा रिफंड करने या फिर उनकी इच्छा के अनुसार किसी अन्य तिथि पर निःशुल्क रीशेड्यूल करने की पेशकश भी की गई है.
विस्तारा के विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से मुंबई आ रहे विस्तारा के एक विमान को एक ‘मामूली तकनीकी समस्या के कारण बुधवार को इमरजेंसी लैंडिंग उतारा गया. एयरलाइन ने बताया कि विमान सुरक्षित उतर गया और अभी उसकी जांच की जा रही है. विस्तारा के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, विमान को उतारे जाने से थोड़ी देर पहले विस्तारा की उड़ान यूके 995 में एक मामूली तकनीकी खामी पायी गयी है. यह विमान 14 अगस्त 2024 को दिल्ली से मुंबई आ रहा था.
विमान में 165 लोग थे सवार
विस्तारा ने विमान में सवार लोगों की संख्या बताए बिना कहा कि एहतियाती कदम के तौर पर पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग का अनुरोध किया और विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा. एयरबस ए320 नियो विमान में चालक दल के सात सदस्यों समेत लगभग 165 लोग सवार थे. उड़ान पर निगरानी रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम’ के अनुसार, उड़ान यूके 995 ने सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. विस्तारा ने बताया कि सभी यात्री विमान से उतारे गए, जिसके बाद विमान की आवश्यक जांच की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










