Air India Crash : 'पायलटों की बातचीत के आधार पर निष्कर्ष पर न पहुंचें', बोले राम मोहन नायडू

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Jul 2025 1:30 PM

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash Updates

Air India Crash : एयर इंडिया की उड़ान के दोनों इंजन में ईंधन पहुंचाने वाले स्विच अचानक बंद हो गए. इससे पायलटों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में एक पायलट को दूसरे से यह पूछते सुना गया कि उसने ईंधन क्यों बंद किया, जिस पर जवाब मिला कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया. खबर के सामने आने के बाद जानें केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने क्या कहा?

विज्ञापन

Air India Crash : एयर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दोनों इंजन में ईंधन पहुंचाने वाले स्विच अचानक बंद हो गए, जिससे पायलटों में भ्रम की स्थिति बन गई. कुछ ही सेकंड में विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में इस तकनीकी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. इस खबर के सामने आने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की प्रतिक्रिया आई. उन्होंने शनिवार को कहा कि 12 जून को हुई एयर इंडिया दुर्घटना पर जारी रिपोर्ट अभी केवल प्रारंभिक है. उन्होंने आम जनता और मीडिया से अनुरोध किया कि अंतिम रिपोर्ट आने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचें. 

दुर्घटना पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर नायडू ने कहा, “यह एक प्रारंभिक रिपोर्ट है, मंत्रालय में हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं. हम एआईबीबी के साथ कोऑर्डिनेट कर रहे हैं ताकि उन्हें किसी भी आवश्यक सहायता मिल सके. हमें उम्मीद है कि अंतिम रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी ताकि हम किसी निष्कर्ष पर पहुँच सकें.” उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे पायलट और क्रू विश्व स्तर पर सबसे उत्कृष्ट हैं. पायलट और क्रू एविएशन इंडस्ट्री की रीढ़ होते हैं.”

एआई 171 दुर्घटना पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा, “यह एक प्राथमिक रिपोर्ट है और जांच जारी है. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) एक स्वायत्त निकाय है जो अच्छा काम कर रही है.”

मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकरा गया था विमान

लंदन जा रहे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही अपनी गति खोनी शुरू कर दी. विमान एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकरा गया. इस भीषण हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा, जबकि बाकी सभी की मौत हो गई. मृतकों में यात्री, चालक दल के सदस्य और जमीन पर मौजूद 19 अन्य लोग शामिल थे. यह दुर्घटना पिछले एक दशक की सबसे भयावह विमान दुर्घटनाओं में से एक थी. विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों ईंधन नियंत्रण स्विच (जो इंजनों को बंद करने के लिए उपयोग किए जाते हैं) अपने-आप ‘कटऑफ’ स्थिति में चले गए थे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola